NEW English Version

अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का महाबली

शुक्रवार को नगर आयुक्त अमित आसेरी के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह के नेतृत्व वाली संपत्ति टीम ने  ग्राम असदपुर कायम में गाटा 176 के 300 वर्ग मीटर भूमि पर अवैध कब्ज़ा होने पर कार्यवाई करते हुए नगर निगम ने अवैध निर्माण को महाबली ने ध्वस्त करा दिया।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि ग्राम असादपुर कायम में गाटा संख्या 176 के 300 वर्ग मीटर लगभग 30 लाख की कीमत की भूमि पर अवैध कब्जा हुआ था। को आज ध्वस्त कर दिया गया तथा कब्जा करता हेमंत कुमार पुत्र श्री तिलक सिंह के नाम थाना महुआ खेड़ा में प्रथम सूचना रिपोर्ट भी अंकित कर दी गई। उन्होंने बताया कि संपूर्ण कब्जा ध्वस्त कराकर उक्त भूमि पर नगर निगम द्वारा कब्जा प्राप्त किया गया। कब्जा प्राप्त करने में विजय गुप्ता संपत्ति लिपिक मौके पर मौजूद थे तथा संपत्ति विभाग की टीम व प्रवर्तन दल भी शामिल था।

Translate »