NEW English Version

आगामी केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श बैठकें नई दिल्ली में संपन्न

केन्द्रीय बजट 2024-25 के लिए बजट-पूर्व परामर्श, जो 19 जून 2024 से वित्त मंत्रालय में शुरू हुआ और जिसकी अध्यक्षता केन्द्रीय वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने की, का समापन 5 जुलाई 2024 को हुआ।

केन्द्रीय वित्त तथा कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने 25 जून 2024 को नई दिल्ली में आगामी आम बजट 2024-25 के लिए व्यापार और सेवाओं के प्रतिनिधियों के साथ सातवें बजट-पूर्व परामर्श की अध्यक्षता की परामर्श के दौरान, 10 हितधारक समूहों के 120 से अधिक आमंत्रित लोगों ने भाग लिया। परामर्श में हिस्सा लेने वालों में किसान संगठनों एवं कृषि अर्थशास्त्र; ट्रेड यूनियन; शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र; रोजगार एवं कौशल; एमएसएमई; व्यापार एवं सेवाओं; उद्योग; अर्थशास्त्र; वित्तीय क्षेत्र एवं पूंजी बाजार के साथ-साथ बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और शहरी क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ व प्रतिनिधि शामिल थे।

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी; वित्त सचिव तथा सचिव व्यय डॉ. टी.वी. सोमनाथन; आर्थिक कार्य विभाग के सचिव श्री अजय सेठ; दीपम के सचिव श्री तुहिन के. पांडे; वित्तीय सेवाएं विभाग के सचिव श्री विवेक जोशी; राजस्व विभाग के सचिव श्री संजय मल्होत्रा; कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के सचिव श्री मनोज गोविल, संबंधित मंत्रालयों के सचिव, मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन और वित्त मंत्रालय एवं संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रासंगिक बैठकों के दौरान उपस्थित थे।

परामर्श के क्रम में, केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारामन ने बहुमूल्य सुझाव साझा करने के लिए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि केन्द्रीय बजट 2024-25 तैयार करते समय उनके सुझावों को सावधानीपूर्वक परखा जायेगा और उन पर विचार किया जाएगा।

****

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »