NEW English Version

पुणे में अपने नए पेगासस स्टोर के लॉन्च के साथ पैन इंडिया रिटेल स्ट्रेटेजी को सुदृढ़ कर रहा एसुस

देश भर में ब्रैंड के रिटेल फुटप्रिंट को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए, ताइवान की टेक जायंट कंपनी, एसुस इंडिया ने आज पुणे में अपने नए पेगासस स्टोर को शुरू करने की घोषणा की है। यह नवीनतम पेगासस स्टोर 480 वर्ग फुट में फैला हुआ है, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्प्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला सहित एसुस फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स की पेशकश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिनमें वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप्स, गेमिंग डेस्कटॉप्स, ऑल इन वन डेस्कटॉप्स और एक्सेसरीज़ शामिल हैं। पुणे में स्थित यह ब्रैंड का दूसरा पेगासस स्टोर है। इस प्रकार, पुणे में ब्रैंड के कुल आउटलेट्स की संख्या 7 हो गई है।

स्टोर के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, जिग्नेश भावसार, नेशनल सेल्स मैनेजर- पीसी एंड गेमिंग बिज़नेस, एसुस इंडिया, ने कहा, “हम भारत में अपने स्टोर के निरंतर लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद हर्षित महसूस कर रहे हैं। पुणे हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, यहाँ नए पेगासस स्टोर की शुरुआत हमारी यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य अपने प्रोडक्ट्स के माध्यम से पूरे भारत में ग्राहकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करना है। अपनी एक्सपांशन एप्रोच के साथ, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को व्यक्तिगत संपर्क प्रदान करना और उनके साथ मजबूत संबंध स्थापित करना है, ताकि उनका विश्वास हम पर हमेशा बना रहे।”

रिटेल स्टोर का पता: वेंकटेश सिस्टम्स का एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर, यूनिट नं. एस-67, मॉल ऑफ द मिलेनियम, सयाजी होटल के पीछे, शंकर कलात नगर, वाकड, पिंपरी-चिंचवड़, पुणे, महाराष्ट्र- 411057

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »