NEW English Version

पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर ‘5 लाख हस्ताक्षर’ अभियान शुरू

स्वतंत्र बुंदेलखंड-सफल बुंदेलखंड के ध्येय के साथ कार्य कर रहे क्षेत्र के विश्वसनीय डिजिटल प्लेटफार्म बुंदेलखंड 24×7 न्यूज़ चैनल ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर एक विशेष ‘5 लाख हस्ताक्षर’ अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र की जनता की मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाना है। इस अभियान के तहत चैनल ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हस्ताक्षर एकत्रित करने की व्यवस्था की है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम का हिस्सा बन सकें। https://forms.gle/oJMXGpMBr7xkTMe56 के माध्यम से अभियान से ऑनलाइन जुड़ा जा सकता है। 

अभियान को लेकर चैनल के फाउंडर अतुल मलिकराम ने कहा, “बुंदेलखंड के लोगों की लंबित मांगों और समस्याओं को देखते हुए हमने इस अभियान की शुरुआत की है। पृथक राज्य की मांग जनता की आवाज है और हम इसे केंद्र सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

चैनल हेड आसिफ पटेल ने भी इस अभियान के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र की समस्याओं को हल करना और लोगों की आवाज को मजबूत करना है। इस अभियान के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि बुंदेलखंड की जनता अपने अधिकारों और समस्याओं को लेकर गंभीर है और उनके हक के लिए हम हर संभव प्रयास करने के लिए हमेशा तत्पर हैं।”

बुंदेलखंड 24×7 ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का भी उपयोग किया है, जिससे लोग आसानी से ऑनलाइन हस्ताक्षर कर सकें। इसके अलावा, चैनल द्वारा सभी 13 जिलों में विभिन्न स्थानों पर ऑफलाइन सेंटर्स भी स्थापित किए गए हैं, जहां लोग अपने हस्ताक्षर दे सकते हैं।

इस पहल को क्षेत्र के लोगों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह अभियान पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को और अधिक मजबूत करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »