NEW English Version

कदम समझदारी का वादा जिम्मेदारी का

एचआईवी/ एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए यूथ फेस्टिवल का आयोजन उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के आदेशानुसार डॉ. पीयूष राय जिला क्षय रोग अधिकारी वाराणसी तथा नोडल ऑफिसर दिशा क्लस्टर, वाराणसी मंडल के दिशा निर्देश में सनातन धर्म इंटर कॉलेज, वाराणसी में स्कूल एवं कॉलेज स्तरीय बच्चों के बीच रेड रिबन क्विज एवं रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम कदम समझदारी का वादा जिम्मेदारी का रहा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पीयूष राय ने कहा कि युवा वर्ग को एचआईवी संक्रमण के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है यदि टैटू बनवाना हो तो अपना नीडल लेकर जाएं तभी बनवाएं, युवा वर्ग ही एचआईवी संक्रमण के प्रसार के दर को रोकने में सक्षम है। उन्होंने विस्तार से एचआईवी संक्रमण के माध्यम तथा बचाव के ऊपर चर्चा किया।

कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री विजयी राम ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम को व्यापक रूप से किए जाने की आवश्यकता है छात्र-छात्राओं को झिझक छोड़कर इस पर बात करने की आवश्यकता है।
रेड रन मैराथन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में प्रीति मौर्या प्रथम, वैशाली द्वितीय तथा आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया उपयुक्त तीनों प्रतिभागी हरिशचंद्र पीजी कॉलेज स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।

रेड रन मैराथन पुरुष वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम, अजय विश्वकर्मा द्वितीय व सूरज यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया तीनों छात्र हरिशचंद्र पीजी कॉलेज के स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र हैं। ट्रांसजेंडर वर्ग में आदर्श चौहान प्रथम प्रभु देवी पीजी कॉलेज, जौनपुर, अंशु विश्वकर्मा द्वितीय महाबोधि इंटर कॉलेज, वाराणसी, पीयूष कुमार, तृतीय विकास इंटर कॉलेज वाराणसी स्थान पर रहे। रेड रन मैराथन प्रथम विजेता को ₹1500, व्दितीय को ₹1000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹500 नगद के साथ-साथ मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 11 की अंकिता कुमारी व अलंकिता राज प्रथम सीएचएस गर्ल्स स्कूल, श्रेया विश्वकर्मा व बुलबुल यादव द्वितीय स्थान प्राप्त किया यह दोनों छात्र है तुलसी निकेतन बालिका इंटर कॉलेज वाराणसी की कक्षा 9 और 8 की हैं। तृतीय स्थान पर सीएचएस गर्ल्स कॉलेज कमच्छा के कक्षा 11 की आलिंदरी त्रिपाठी वी अपराजिता आदितीय रही। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः ₹2500, ₹2000 व ₹1000 का नगद पुरस्कार के साथ-साथ उन्हें मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। सभी वर्ग में पांच-पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला स्वास्थ्य सूचना अधिकारी श्री हरिवंश जी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, श्री पदम देव पांडेय, श्री धनंजय सिंह, श्री अवधेंद्र सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ शिप्रा सिंह, मनोवैज्ञानिक डॉ मनोज तिवारी, एचआईवी-टीबी कोऑर्डिनेटर विनय मिश्रा व शुभम गुप्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन दिशा क्लस्टर वाराणसी मंडल के क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर मनीष कुमार सिंह, क्लीनिकल सर्विस ऑफीसर पूनम गुप्ता एवं डीएमडीओ चेतन कुमार श्रीवास्तव ने किया। उमाकांत फाउंडेशन की परियोजना मैनेजर बबिता सिंह, प्रगति पथ फाउंडेशन की परियोजना मैनेजर सागोरिका लाहा व वन स्टाप सेंटर की सेंटर मैनेजर अनामिका यादव व संस्था के अन्य कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटीसी, एस एस हॉस्पिटल आईएमएस बीएचयू तथा धन्यवाद ज्ञापन क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर श्री मनीष कुमार सिंह ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »