NEW English Version

मोटर-वाहनों और मोटर-वाहनों के पुर्जों के लिए उत्‍पादनयुक्‍त प्रोत्‍साहन योजना

भारी उद्योग मंत्रालय भारत में मोटर-वाहन और मोटर-वाहन के पुर्जों के उद्योगों के लिए उत्पादनयुक्‍त प्रोत्साहन (पीएलआई-ऑटो) योजना लागू कर रहा है। पीएलआई-ऑटो योजना के लिए, वित्तवर्ष 2024-25 पहला प्रोत्साहन संवितरण वर्ष है। चैंपियन ओईएम और कंपोनेंट चैंपियन के लिए इस योजना के तहत प्रोत्साहन स्लैब अनुलग्नक-I में दिया गया है।

भारी उद्योग मंत्रालय की पीएलआई-ऑटो योजना के तहत गुजरात राज्य में 12 विनिर्माण स्थानों के साथ 10 स्वीकृत आवेदक हैं। विनिर्माण स्थानों का विवरण अनुलग्नक-II में है। पीएलआई-ऑटो योजना की अवधि को राजपत्र अधिसूचना संख्या एसओ 5486 (ई) और एसओ 5487 (ई) दिनांक 29.12.2023 के माध्यम से एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था। इसलिए, वित्त वर्ष 2024-25 पीएलआई-ऑटो योजना के लिए पहला प्रोत्साहन संवितरण वर्ष है।

यह जानकारी भारी उद्योग एवं इस्पात राज्य मंत्री श्री भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में दी।

अनुलग्नक-I

तालिका 1: चैंपियन ओईएम और नई गैर-ऑटोमोटिव (ओईएम) निवेशक कंपनी के लिए प्रोत्साहन स्लैब

निर्धारित बिक्री मूल्य (करोड़ रुपये में)प्रोत्साहन राशि (निर्धारित बिक्री मूल्य का प्रतिशत)
<= 2,00013 प्रतिशत
> 2,000 से 3,00014 प्रतिशत
> 3,000 से 4,00015 प्रतिशत
> 4,00016 प्रतिशत
5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का संचयी निर्धारित विक्रय मूल्य।अतिरिक्त 2 प्रतिशत

तालिका 2: कम्‍पोनेंट चैंपियन और नई गैर-ऑटोमोटिव कम्‍पोनेंट) निवेशक कंपनी के लिए प्रोत्साहन स्लैब

निर्धारित बिक्री मूल्य (करोड़ रुपये में)प्रोत्साहन राशि (निर्धारित बिक्री मूल्य का प्रतिशत)
<= 2508 प्रतिशत *
> 250 से 5009 प्रतिशत *
> 500 से 75010 प्रतिशत *
> 75011 प्रतिशत *
5 वर्षों में 1,250 करोड़ रुपये का संचयी निर्धारित विक्रय मूल्य।अतिरिक्त 2 प्रतिशत
बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन और हाइड्रोजन ईंधन सेल वाहन घटक।  अतिरिक्त 5 प्रतिशत
*इंटरनल कम्‍बक्‍शचन (आईसीई) वाहन पुर्जों से संबंधित पात्र बिक्री के लिए पांचवें वर्ष में 0.9 के कारक से गुणा किया गया।

अनुलग्नक-II

 आवेदक कंपनी का नामविनिर्माण स्थान का नामशहर/जिला
1ऐसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेडऐसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेडअहमदाबाद
2ऐसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेडऐसिन ऑटोमोटिव हरियाणा प्राइवेट लिमिटेडअहमदाबाद
3असाही इंडिया ग्लास लिमिटेडअसाही इंडिया ग्लास लिमिटेडपाटन
4ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज लिमिटेडलुमैक्समैनोह एलाइड टेक्नोलॉजीज लिमिटेडसुरेन्द्र नगर
5मिंडा कॉर्पोरेशन लिमिटेडमिंडाइनफैक प्राइवेट लिमिटेडसुरेन्द्र नगर
6मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेडमित्सुबिशी इलेक्ट्रिक ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेडअहमदाबाद
7रॉकमैन इंडस्ट्रीज लिमिटेडरॉकमैन इंडस्ट्रीज लिमिटेडवडोदरा
8सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेडसुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेडअहमदाबाद
9टाटा मोटर्स लिमिटेडटाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेडअहमदाबाद
10टाटा मोटर्स लिमिटेडटाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेडअहमदाबाद
11वेल्‍को इंडिया प्राइवेट लिमिटेडवेल्‍को इंडिया प्राइवेट लिमिटेडअहमदाबाद
12याज़ाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेडयाज़ाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेडअहमदाबाद
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »