NEW English Version

तृतीय श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान-2024 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

लखनऊ में 6 अक्टूबर, 2024 को होगा सम्मान समारोह

प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 20 अगस्त

अतर्रा (बांदा)। प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने एवं अपने विद्यालय को आनंदघर बनाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान हेतु स्थापित श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान-2024 हेतु केवल बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। चयनित शिक्षक-शिक्षिका का सम्मान 6 अक्टूबर, 2024 को लखनऊ में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, मैडल, शॉल, श्रीफल, लेखनी, मोती की माला, 1100 रुपए की सम्मान राशि तथा शैक्षिक पुस्तकें एवं पत्रिकाओं का एक सेट भेंट कर किया जाएगा। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2024 निर्धारित है।

उक्त जानकारी देते हुए सम्मान संस्थापक शिक्षक एवं साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय ने बताया कि उन्होंने अपनी माता जी श्रीमती रामबाई दीक्षित की पुण्य स्मृति में ‘श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान’ की स्थापना की है। यह सम्मान बेसिक शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान देने, अपने विद्यालय को आनंदघर के रूप में बदलाव करने तथा विद्यालय एवं समुदाय के सम्बंध को सुदृढ कर आत्मीय एवं मैत्रीपूर्ण बनाने वाले दो शिक्षकों (जिनमें एक शिक्षिका एवं एक शिक्षक होंगे) को प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है। यह सम्मान 6 अक्टूबर, 2024 को लखनऊ में आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी, पुस्तक विमोचन एवं शिक्षक सम्मान समारोह में देश के वरिष्ठ शिक्षाविद्, रंगकर्मी, समाजसेवी, संपादकों एवं साहित्यकारों की मंचीय उपस्थिति में प्रदेश के उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं के मध्य प्रदान किया जायेगा जिसमें प्रत्येक चयनित शिक्षक-शिक्षिका को 1100 रुपए सम्मान राशि, सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, शॉल, श्रीफल, मैडल, मोती की माला, लेखनी तथा शैक्षिक पुस्तक-पत्रिकाओं का एक सेट भेंट किये जायेगा।

बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाएं अपनी प्रविष्टियां प्रमोद दीक्षित मलय को 9452085234 पर वाट्सएप करें। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2024 है। इस सम्बंध में अन्य जानकारी हेतु 8299447274 पर सम्पर्क कर सकते हैं। सम्मान समारोह में विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं सहभागिता करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रथम श्रीमती रामबाई दीक्षित स्मृति शिक्षा सम्मान-2022 हेतु आसिया फारूकी (फतेहपुर) एवं रामकिशोर पांडेय (बांदा) एवं वर्ष 2023 में डॉ. रचना सिंह (उन्नाव) एवं विनीत कुमार मिश्रा (कानपुर देहात) का चयन किया गया था।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »