NEW English Version

एक्सिस बैंक ने की ‘स्पर्श सप्ताह 2024’ की शुरुआत; ‘कस्टमर डिलाइट’ के अपने सिद्धांत को किया और मजबूत

ग्राहकों के बैंकिंग अनुभव को बेहतर बनाने और उन्हें खुश करने के लिए डिज़ाइन की गई पहल, जिसके तहत देशभर में बैंक कर्मचारियों को प्रशिक्षित और सशक्त किया जा रहा है

इस ग्राहक-केंद्रित पहल के दूसरे संस्करण- ‘स्पर्श 2.0’ में ग्राहकों के लिए प्रसन्नता के पल जुटाकर ग्राहकों की लॉयल्टी को बढ़ावा देने का प्रयास, ‘ग्राहक जुनून को एक लक्ष्य के रूप में’ लेने के बजाए ‘ग्राहक जुनून को एक प्रक्रिया के रूप में’ लेने के लिए विशेष प्रयास

ग्राहकों के लिए खाता खोलने, डीमैट खाते, वाहन के लिए फाइनेंस, गृह ऋण, शिक्षा ऋण, स्वास्थ्य बीमा आदि पर विशेष ऑफर्स की पेशकश

ग्राहकों, कर्मचारियों और भागीदारों के लिए आकर्षक सत्रों की एक सीरीज का आयोजन

भारत में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने अपनी ग्राहक-केंद्रित पहल ‘स्पर्श सप्ताह 2024’ के दूसरे संस्करण को लॉन्च करते हुए ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करना जारी रखा है। 5 से 9 अगस्त तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान, बैंक अपने कर्मचारियों और ग्राहकों के लिए ग्राहक-केंद्रित गतिविधियों की एक खास सीरीज आयोजित करेगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य ‘ग्राहकों को हर दिन प्रसन्न करने’ की भावना और वादे को आगे बढ़ाना है, और इसे बैंक और उसकी सहायक कंपनियों के सभी कर्मचारियों के लिए एक निरंतर प्रक्रिया और मानक अभ्यास के रूप में अपनाना है। 

स्पर्श की फिलॉसफी है- ‘सुनो, करो और जश्न मनाओ’ और इस दर्शन के अनुरूप, बैंक मास्टर क्लास, फायरसाइड चैट, कस्टमर और लीडरशिप कनेक्ट और पैनल चर्चा जैसे दिलचस्प कार्यक्रमों की एक सीरीज का आयोजन करेगा, जहाँ वक्ता कर्मचारियों के साथ अपना विजन और अनुभव साझा करेंगे। इस पहल के एक हिस्से के रूप में, बैंक अपने ग्राहकों के साथ स्पर्श सप्ताह मनाने के लिए अपनी 5,000 से अधिक शाखाओं के माध्यम से विशेष ऑफर्स पेश करेगा। प्रमुख ऑफर्स इस प्रकार हैं: 

  • 2,499 रुपए के वार्षिक प्रीमियम पर 30 लाख का स्वास्थ्य बीमा (पारिवारिक योजना)
  • स्मार्ट एज तक पहुँच के साथ मुफ्त एक्सिस डायरेक्ट खाता और एक साल में 72 प्रतिशत रिटर्न वाले स्टॉक की एक बास्केट
  • इलेक्ट्रिक वाहनों सहित वाहन ऋणों के लिए 100 प्रतिशत ऑन-रोड फंडिंग, लगभग 50 बीपीएस कम ब्याज दरों के साथ
  • शिक्षा के लिए 100 प्रतिशत ऋण फाइनेंसिंग, जिसमें रहने के खर्चों के लिए फाइनेंस, वीज़ा-पूर्व वितरण सुविधा और प्रवेश-पूर्व स्वीकृति पत्र शामिल हैं
  • फास्ट फॉरवर्ड और शुभ आरंभ होम लोन के साथ 12 ईएमआई की छूट (30 लाख से अधिक के होम लोन के लिए)
  • ग्रैब डील, ईज़ी डिनर और ट्रैवल एज पर क्रेडिट कार्ड ऑफर और छूट
  • 250 रुपए का अमेज़न वाउचर प्रेस्टीज और संपन्न खाता खोलने के लिए

लॉन्च पर एक्सिस बैंक के ग्रुप एग्जीक्यूटिव विजय मुलबगल ने कहा, ‘‘खुश ग्राहक अपनी सभी बैंकिंग ज़रूरतों के साथ बैंक में आते हैं और अपने दोस्तों और परिवार को भी रेफर करते हैं। इस लिहाज से स्पर्श 2.0 के मूल्य जैसे कि ग्राहकों की बात ध्यान से सुनना, ग्राहकों के साथ सहानुभूति रखना और इनपुट मेट्रिक्स पर ध्यान केंद्रित करना, ग्राहकों के लिए कई तरह के आनंददायक पलों का सृजन करता है, जिसके परिणामस्वरूप ग्राहक बैंक के प्रमोटर बन जाते हैं और बैंक को दस में से दस अंक देते हैं। स्पर्श सप्ताह में ग्राहकों और कर्मचारियों दोनों के लिए इन मूल्यों पर ध्यान केंद्रित करने वाली बहुत-सी गतिविधियाँ होंगी। इस सप्ताह के दौरान हमारे पास ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी चल रहे हैं।’’

इस वर्ष, बैंक विभिन्न पहलों के माध्यम से ग्राहकों से सीधे जुड़ेगा, जैसे:

  • चुनिंदा शाखाओं में ग्राहकों से मिलना-जुलना
  • वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग से परिचित कराना
  • चुनिंदा शहरों में टेस्ट ड्राइव का आयोजन और ऑटो लोन की पेशकश
  • ग्राहक आउटरीच पहल ‘समारोह’ के माध्यम से बैंक के उत्पादों और सेवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए संभावित ग्राहकों के साथ संबंध बनाना, और 
  • बड़ी कंपनियों और समूहों के ग्राहकों को सम्मानित करना

पिछले तीन वर्षों में विभिन्न स्पर्श पहलों ने बैंक के नेट प्रमोटर स्कोर (एनपीएस) को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पिछले दो वर्षों में रिटेल बैंक के एनपीएस स्कोर में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे एक्सिस बैंक को कैंटर सर्वेक्षण के अनुसार नंबर 2 बैंक का दर्जा मिला है।

(नियमों और शर्तें लागू)

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »