NEW English Version

शहर वासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर आयुक्त ने उठाया बेहतरीन कदम

पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने सुमेरा झाल से शहर में पानी लाने की कवायद को किया शुरू-नगर आयुक्त ने सुमेरा झाल(जवा नहर) का किया स्थलीय निरीक्षण

नगर आयुक्त के प्रयास से 3 मिनी नलकूप निर्माण ने पकड़ी रफ़्तार

अलीगढ़ में गिरते जलस्तर व गर्मियों में पेयजल संकट से जुजते शहरवासियों को आने वाले दिनों में राहत मिलने वाली है। सुमेरा नहर के पानी को पाइप लाइन की मदद से शहर में लाने की कवायद नगर आयुक्त विनोद कुमार ने नगर आयुक्त का चार्ज लेते ही शुरू कर दी है। 

शुद्ध पेयजलापूर्ति की समुचित व्यवस्था के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने जल निगम व जलकल विभाग के साथ जवा नहर जाकर निरीक्षण किया। नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव और सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह भी थे। 

नगर आयुक्त ने जवा नहर के पानी को ट्रीटमेंट और पाइप के माध्यम से शहर में लाने की व्यवस्था के लिए जल निगम से इस संबंध में जानकारी की। मौके पर जल निगम के जेई अबू हसन ने इस प्रोजेक्ट के लिए जवा नहर के पास 1 हेक्टेयर ज़मीन मशीन लगाने व 5 हेक्टेयर जमीन पानी के सीडब्ल्यूआर(रिज़र्व वाटर) के लिए उपलब्ध कराने के लिए नगर आयुक्त से अनुरोध किया। नगर आयुक्त ने इस प्रोजेक्ट को जल्द शुरू करने के लिए जमीन तलाशने की क़वायद भी आज ही से शुरू कर दी है मौके पर सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को तहसील और यूपीएसआईडी से समन्वय स्थापित कर जमीन तलाश करने की निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को निर्देश दिए शहर के लिए ये प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है इसलिए सोमवार तक प्रत्येक दशा में ज़मीन तलाशने के सम्बन्ध में संबंधित विभाग के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

*नगर आयुक्त ने कहा अलीगढ़ के आने वाले भविष्य के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद महत्वपूर्ण है जल्द से जल्द नगर निगम अलीगढ़ इस प्रोजेक्ट को जमीनी रूप देने का प्रयास करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »