NEW English Version

एसुस ने नागपुर में एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ भारतीय खुदरा रणनीति को किया मजबूत

देश के खुदरा क्षेत्र में ब्रांड को मजबूत करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए, ताइवान की तकनीकी दिग्गज कंपनी एसुस इंडिया ने आज नागपुर में एक एक्सक्लूसिव स्टोर शुरू करने की घोषणा की। नया एक्सक्लूसिव स्टोर 230 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसमें वीवोबुक, ज़ेनबुक, रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप, गेमिंग डेस्कटॉप, ऑल-इन-वन डेस्कटॉप जैसे एसुसफ्लैगशिप उत्पाद शामिल हैं। यह नागपुर में ब्रांड का तीसरा स्टोर होगा।

विस्तार के बारे में बात करते हुए, एसुस इंडिया के नेशनल सेल्स मैनेजर – पीसी और गेमिंग बिजनेस, जिग्नेश भावसार ने कहा, “हमें भारत में अपने खुदरा कारोबार के विस्तार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। नागपुर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, नागपुर में नए ब्रांड स्टोर का उद्घाटन हमारे नए उत्पादों की मदद से बेहतर अनुभव के साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रणनीतिक खुदरा विस्तार दृष्टिकोण के साथ, हम अपने यूजर्स के लिए नए टचप्वाइंट बनाना जारी रखेंगे।”

रिटेल स्टोर का पता: एस3, मीरा अपार्टमेंट, डब्ल्यू पार्क रोड, गणेश सागर होटल के पास, धंतोली, नागपुर, महाराष्ट्र 440012

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »