NEW English Version

गंगा के तट पर खुला आसमान के बैनर तले गरीब बच्चों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

मां गंगा के पावन तट पर खुला आसमान संस्था द्वारा रविदास घाट पर 78 वे स्वतंत्रता दिवस का धूमधाम से आयोजन किया गया। इसमें खुला आसमान संस्था के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी के मन को मोह लिया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए आचार्य भरत भूषण महाराज महंत रविदास मंदिर ने कहा कि खुला आसमान संस्था द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देना उत्तम कार्य है, इस अवसर पर उन्होंने खुला आसमान संस्था द्वारा संचालित विद्यालय के पांच बच्चों के शिक्षा का खर्च वहन करने की घोषणा किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला कोऑपरेटिव बैंक के जनरल मैनेजर मिलिंद कुमार ने कहा कि जल्दी बैंक द्वारा संस्था से जुड़े महिलाओं को बैंक की प्रक्रिया से जागरूक करके उन्हें स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा।

वरिष्ठ मनोचिकित्सक एवं परामर्शदाता एआरटीसी, एस एस हॉस्पिटल, आईएमएस बीएचयू के डॉ मनोज कुमार तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति का वास्तविक सार्थकता तभी हो पाएगी जब देश के प्रत्येक नागरिक को शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सेवाएं आसानी से प्राप्त हो सके, उन्होंने संस्था को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग का आश्वासन दिया। रामनगर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य जी ने कहा कि बच्चों को सदैव अपना मनोबल ऊंचा रखते हुए प्रयास करना चाहिए आगे चलकर यही बच्चे देश के भविष्य होंगे। लंका थाना के थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ने कहा कि वे संस्था को आर्थिक सहायता के साथ-साथ किसी भी तरह का बाधा उत्पन्न होने पर हरसंभव मदद प्रदान करेंगे।

खुला आसमान संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह रघुवंशी ने संस्था द्वारा संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों का विस्तार से परिचय देते हुए इसे और विस्तार देने की जरूरत पर बोल दिया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से डॉ राहुल राज एसोसिएट प्रोफेसर, इतिहास विभाग, बीएचयू, गणेश चतुर्वेदी उप प्रधानाचार्य आईएचएस, संत शिरोमणि भगवान दास ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश वंदना, ऐसा देश है मेरा, इतिहास का आइना, मेरा मुल्क मेरा देश, नाटक, गुजरने वाली हावाए जैसे राष्ट्रभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। मुख्य रूप से दिपिका, रुपसा, शिखा, मोहिनी, सिद्धि, सिद्धु, काजल, राज, अभिनव, कृष्णा ने प्रस्तुति में सहभागिता किया। कार्यक्रम के आयोजन में अनीता साहनी, तान्या, प्रतीक्षा, सीता देवी, रेखा देवी, रोहित व आशीष ने मुख्य भूमिका अदा किया। कार्यक्रम का संचालन दिव्या दुबे व तनु ने किया तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन दीक्षा सिंह रघुवंशी ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »