NEW English Version

सामाजिक कार्यों के एवज में अदाणी फाउंडेशन हो रहा है लगातार 5 वर्षों से सम्मानित

अदाणी फाउंडेशन कवाई राजस्थान को विगत 5 वर्षों से लगातार ग्रामीण विकास कार्य हेतु सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इस वर्ष भी प्रशासन द्वारा 15 अगस्त को अदाणी फाउंडेशन राजस्थान द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों हेतु सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अदाणी के चेयरमैन श्री गौतम अदाणी ने राज्य सरकार को अदाणी फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करने एवं अदाणी फाउंडेशन का मार्गदर्शन करने हेतु आभार व्यक्त किया।

अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास एवं बुनियादी ढाँचागत विकास हेतु विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है, जिससे लाखों परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। सरकार द्वारा संस्थान के कार्यों की प्रसंशा करने से संस्थान को प्रोत्साहन मिलता है एवं सरकार के साथ मिलकर श्रेष्ठ कार्य करने हेतु योजना तैयार कर ग्रामीण विकास हेतु कार्य किया जाता है।

इस अवसर पर अदाणी पॉवर लिमिटेड के प्लांट हेड श्री प्रमोद सक्सेना ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा विभिन्न विकासशील गतिविधियों का संचालन कर भारत विकास हेतु योगदान दिया जाता है, जिसकी समय-समय पर स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा सराहना की जाती रही है।

इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन राजस्थान हेड श्री गोपाल सिंह देवड़ा ने बताया कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष 1500 से अधिक युवाओं का अदाणी प्लांट में भ्रमण करवाया जाता है, जिसके अंतर्गत दसवीं कक्षा एवं उससे उच्च शिक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का प्लांट मे शैक्षणिक भ्रमण करवाकर विद्युत तापीय संयंत्र में विद्युत बनाने की प्रक्रिया एवं करियर गाइडेंस पर जानकारी दी जाती है। स्थानीय विद्यालय के कक्षा 5 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रतिवर्ष कोचिंग क्लास का आयोजन किया जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य विकास हेतु अदाणी फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र में समय-समय पर  स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है एवं चल चिकित्सा इकाई द्वारा चयनित 28 गाँवों में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, जिसके अंतर्गत सालाना 40,000 से अधिक ओपीडी की जाती है। 

इसके साथ ही, आजीविका विकास कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय महिलाओं को जागरूक कर आमदनी बढ़ाने हेतु महिला किसान उत्पादक संगठन का गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत 550 से अधिक महिलाएँ शेरधारक के रूप में जुड़ी हुई हैं। इन शेयरधारकों के द्वारा साबर डेयरी के साथ जुड़कर दूध संकलन का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। 

वर्तमान में प्रतिदिन 4500 से 5000 लीटर दूध संकलन कर अमूल प्लांट में भेजा जाता है एवं इस कार्यक्रम से प्रतिदिन 500 से अधिक परिवारों को रोजगार मिल रहा है। साथ ही, साथ बागवानी विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिवर्ष 5000 से अधिक पौधारोपण किया जाता है, जिससे क्षेत्र में किसानों के खेत मे पौधों से फल आने लगे हैं एवं आने वाले समय में किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। 

अदाणी फाउंडेशन द्वारा बुनियादी ढाँचागत विकास हेतु स्थानीय विद्यालयों में कक्षा के निर्माण, सीसी रोड एवं ट्यूबवेल आदि जैसी गतिविधियाँ प्रतिवर्ष की जाती हैं। अदाणी फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष किए जाने वाले कार्यों की समय-समय पर सरकार द्वारा सराहना की जाती है, जिससे फाउंडेशन की टीम का मनोबल बढ़ता है एवं कार्यों को गति मिलती है। इसके लिए अदाणी टीम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करती है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »