NEW English Version

28 लाख की लागत से लाल डिग्गी की खूबसरती में लगे चार चांद

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम ने लाल डिग्गी हैबिटेट सेंटर के पास बने जवाहर पार्क की ग्रेड वॉल के निकट लगभग 28 लाख की लागत से नए फाउंटेन का निर्माण करा कर लाल डिग्गी सर्किल की खूबसूरती में चार चांद लगाने की बेहतरीन कोशिश की है। स्वतंत्रता दिवस की शाम को अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम महापौर प्रशांत सिंघल विधायक कोल अनिल पाराशर नगर आयुक्त विनोद कुमार और स्थानीय पार्षद नईम अहमद ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।

महापौर  प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से अलीगढ़ में विकास और नए अलीगढ़ की परिभाषा दिन प्रतिदिन सार्थक सिद्ध हो रही है अलीगढ़ नगर निगम आने वाले दिनों में इसी तरह शहरी क्षेत्र में भी विकास व सौंदर्यकरण कराएगा।

सांसद सतीश गौतम ने इस अवसर पर महापौर और नगर निगम टीम को बधाई देते हुए कहा निश्चित रूप से इस फाउंटेन की खूबसूरती से सिविल लाइन क्षेत्र की खूबसूरती और बढ़ेगी।

विधायक अनिल पाराशर ने कहा इस फाउंटेन की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए इसकी सुरक्षा और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है इसके लिए अलीगढ़ नगर निगम व्यापक व्यवस्था करें।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा अलीगढ़ नगर निगम माननीय जनप्रतिनिधियों की दिशा निर्देश और उनके सुझाव के आधार पर अलीगढ़ में सौंदर्य करण और विकास कार्य करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

इस अवसर पर मुख्य अभियंता सुरेश चंद, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, हैदर नक़वी, जेडएसओ रामानंद त्यागी, एसएफआई के0के0 सिंह अमित कुमार संजय सक्सेना अहसान रब उमैर इफ्तिखार आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »