NEW English Version

78 वा स्वतंत्रता दिवस नगर निगम में मनाया गया धूमधाम से-महापौर और नगर आयुक्त ने किया ध्वजारोहण

78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त विनोद कुमार ने नगर निगम सेवा भवन और जवाहर भवन में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 7 बजे परंपरागत नगरीय क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। 

परंपरागत नगर निगम सेवा भवन प्रांगण में भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में माल्यार्पण उपरांत महापौर प्रशान्त सिंघल नगर आयुक्त विनोद कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहित  सभी पार्षद अधिकारी कर्मचारियों ने विश्व के सबसे बड़े और सर्वश्रेष्ठ गणतंत्र, तिरंगे के सम्मान, संविधान को सशक्त बनाने के लिए अधिकारियों कर्मचारियों ने संकल्प लिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को महापौर नगर आयुक्त अपर नगर आयुक्त व पार्षदों अधिकारी कर्मचारी ने शॉल उड़ाकर माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में पार्षद कुलदीप पांडे पुष्पेन्द्र सिंह जादौन अनिल सेंगर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेन्द्र सिंह पूर्व महामंत्री विजय गुप्ता सफ़ाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजकुमार खन्ना महामंत्री राधे धूरी सीपी सिंह आदि ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आजादी के महत्व को समझाते हुए अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में नगर निगम के सभी माननीय पार्षद की उपस्थिति में   सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर यादव, मुख्य अभियंता सुरेश चन्द, सीटीओ अशोक सिंह प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी अनेकों अधिकारी/कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »