NEW English Version

स्ट्रीट वैंडर्स को वेंडिंग जोन में दुकान सजाने की लिए मिली ज़ोनल अधिकारियों को आख़िरी 3 दिन की मोहल्लत- वैंडिंग जोन में दुकान न लगाने वाले आवंटित वेंडर्स का आवंटन होगा निरस्त

नगर आयुक्त ने वैंडिंग ज़ोन की समीक्षा-वैंडिंग ज़ोन में वेंडर्स के व्यवस्थित न होने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराज़गी

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में बेतरतीब स्ट्रीट वैंडर्स को व्यवस्थित कर रोज़गार का स्थाई साधन दिलाने के लिये पिछले दिनों नगर निगम अलीगढ़ ने स्ट्रीट वेंडर्स को नगर निगम के 28 वेंडिंग जोन में दुकान-स्थान आवंटित करने की कार्रवाई की थी। 

मंगलवार शाम को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने पहली बार सभी ज़ोनल अधिकारियों के साथ वैंडिंग ज़ोन की समीक्षा करते हुए वैंडिंग जोन में स्थान आवंटन होने के बाद भी वेंडर्स के व्यवस्थित नही होने पर नाराज़गी जताते हुए 3 दिन की डेडलाइन निर्धारित की है।

नगर आयुक्त ने सभी ज़ोनल अधिकारियों को दो टूक शब्दों में अगले 3 दिन में अपने अपने जोन की वैंडिंग जोन में आवंटित वेंडर्स को किसी भी दशा में व्यवस्थित करने व व्यवस्थित न होने वाले वेंडर्स के आवंटन को नोटिस देकर निरस्त करने के निर्देश दिए है। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को सभी ज़ोन में जोंनल अधिकारियों से समन्वय कर 3 दिनों में इस व्यवस्था को लागू करने की डेडलाइन निर्धारित की है।

अधिकांश वेंडिंग ज़ोन में लगभग 5 माह की अवधि बीत जाने के बाद भी अधिकांश वाइंडिंग जोन में आवंटित वेंडर्स द्वारा दुकान नहीं लगने पर समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी ज़ोनल अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

*नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा अलीगढ़ नगर निगम सीमा में 28 वेंडिंग जोन में स्ट्रीट वैंडर्स को दुकानें आवंटित कर दी गयी थी जिसकी समीक्षा की गई वेंडर्स को दुकानें वैंडिंग जोन  में आवंटित की गई  परंतु समय अवधि बीतने के बाद भी वेंडर से दुकान नहीं लगाई है जिसे गंभीरता से लिया गया है और अंतिम बार 3 दिन की और मोहल्लत दी गई है इसके पश्चात किसी तरह की कोई मोहल्लत नहीं दी जाएगी और जोंनल अधिकारियों द्वारा 3 दिन बाद आवेदन निरस्त करने के साथ-साथ वेंडिंग जोन में अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।*

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »