NEW English Version

एक्सिस बैंक ने पूरे भारत में अपनी 5430 से अधिक शाखाओं में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया

एक्सिस बैंक, जो भारत के प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों में से एक है, ने ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस‘ के उपलक्ष्य पर, पूरे भारत में अपनी 5430 से अधिक शाखाओं में अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर, एक्सिस बैंक ने उनके लिए उपलब्ध सबसे अच्छे निवेश विकल्पों जैसे कि म्यूचुअल फंड्स, सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान्स (SIPs), टर्म डिपॉजिट्स (TDs) और अन्य विशेष वित्तीय सेवाओं  के बारे में जागरूकता बढ़ाने की पहल की। 

बैंक ने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को अपने “सिल्वर लाइनिंग प्रोग्राम” के बारे में बताया, जो विशेष रूप से बुजुर्गों की बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई पेशकशों का एक व्यापक समूह है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्मार्ट और प्रासंगिक लाभ प्रदान किए जाते हैं, जैसे कि:

  • समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर
  • अपोलो फ़ार्मेसीज़ पर 15% तक की छूट और कई डायग्नोस्टिक सेंटरों पर 20% तक की छूट
  • एक्सिस बैंक टर्म डिपॉज़िट पर 0.75% तक ज़्यादा ब्याज दर
  • ट्रैवल एड्ज के जरिए फ़्लाइट बुकिंग पर विशेष किराया और शून्य सुविधा शुल्क, साथ ही बुकिंग में मदद के लिए ट्रैवल एड्ज कंसीयर्ज़  सेवा
  • ट्रैवल एड्ज के ज़रिए घरेलू फ़्लाइट टिकट पर 1500 रुपये का मुफ़्त वाउचर
  • 6 महीने की मुफ़्त सोनी लाइव सदस्यता

इस अवसर पर बोलते हुए, ब्रांच बैंकिंग की प्रेसिडेंट और हेड अर्निका दीक्षित ने कहा, “एक्सिस बैंक में, हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहकों की सेवा केवल वित्तीय सेवाएं प्रदान करने तक सीमित नहीं है। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के प्रति हमारे गहरे सम्मान और प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक मजबूत प्रणाली बनाने में योगदान दिया है, और अब हमारी बारी है कि हम उनका समर्थन करें और उनकी देखभाल करें। इसी उद्देश्य से एक्सिस बैंक उनके लिए सुविधाजनक और सुगम बैंकिंग अनुभव प्रदान करके, उनके लिए कस्टमाइज्ड उत्पादों के साथ, उनके जीवन के इस चरण की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का लक्ष्य रखता है।”

इस उत्सव के मौके को विशेष बनाने के लिए, एक्सिस बैंक ने अपनी हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस पार्टनर्स के साथ मिलकर कुछ चयनित एक्सिस बैंक शाखाओं में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त डिजिटल हेल्थ चेक-अप्स प्रदान किए। इसमें बॉडी मास इंडेक्स (BMI), ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन सैचुरेशन, हार्ट रेट, रेस्पिरेटरी रेट आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बैंक ने ऑनलाइन हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म, ऑप्टिमिस्ट्स के माध्यम से दवाइयों की खरीद पर 21% तक की छूट जैसे विशेष ऑफर्स की घोषणा भी की।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »