NEW English Version

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की नगर आयुक्त ने की समीक्षा

अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड अंतर्गत सीएनडीएस जल निगम द्वारा 25 करोड़ 19 लाख की लागत से पिछले ढाई वर्ष से अधिक समय से रसलगंज में कराए जा रहे फसाड इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट व 49 करोड़ 89 लाख की लागत से बारहद्वारी कॉम्प्लेक्स मल्टीलेवल कार पार्किंग व 63 करोड़ 11 लाख की लागत से स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज फेस 2 प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने धीमी गति से इन  प्रोजेक्ट की प्रगति पर खासी नाराज़गी मुख्य अभियंता/एसीईओ अलीगढ़ स्मार्ट सिटी सुरेश चंद से जताई।

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के सभी प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट, काम शुरू करने की तिथि और काम पूर्ण करने के बारे में मुख्य अभियंता से जानकारी लेते हुए आगामी अक्टूबर 2024 के प्रथम सप्ताह में दोनों प्रोजेक्ट को पूर्ण करने की डेडलाइन निर्धारित की। 

समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने 49 करोड़ 88 लाख की लागत से बारहद्वारी कॉम्प्लेक्स मल्टीलेवल कार पार्किंग की धीमी गति पर नाराज़गी जताते हुए निर्धारित समयसीमाबीत जाने पर कार्य पूर्ण नही, प्रोजेक्ट निर्माण कार्य में कम लेबर लगाए जाने का कारण सीएनडीएस से पूछा व नाराज़गी जताई। नगर आयुक्त ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह तक इस प्रोजेक्ट को ज्यादा से ज्यादा लेबर लगाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में चीफ इंजीनियर/मुख्य परिचलन अधिकारी सुरेश चन्द ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के अंतर्गत स्ट्रोम वाटर ड्रेनेज फेस 2, जंक्शन इंप्रूवमेंट स्मार्ट रोड अचल ताल जवाहर पार्क का जीर्णोद्धार कैरिज वे प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ इंटीग्रेटिव वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम, नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में स्पोर्ट्स कंपलेक्स स्मार्ट क्लास जैसे परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी एवं हर प्रोजेक्ट की डिटेल के बारे में बताया।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा फसाड इंप्रूवमेंट रसलगंज व बारहद्वारी कॉम्प्लेक्स मल्टीलेवल कार पार्किंग की तकनीकी एजेंसी सीएनडीएस जल निगम द्वारा धीमी गति से काम करना खेदजनक है। दोनों प्रोजेक्ट जनवरी 2022 में शुरू हुए और अगस्त 2024 हो गया। इन दोनों प्रोजेक्ट को पूर्ण करने की अक्टूबर 2024 के प्रथम सप्ताह की तिथि निर्धारित करते हुए कार्यदाही एजेंसी को तत्काल इसका कार्य पूर्ण करने के सख़्त निर्देश भी दिए गए है।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद डीजीएम राजेश कौशल डीजीएम गिरीश कुमार शर्मा देशदीपक अहसान रब उमेर इफ्तिखार आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »