NEW English Version

जवाहर भवन में महापौर प्रशान्त सिंघल की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड अधिवेशन दूसरी कार्यकारणी के 6 सदस्यों के सेवानिवृत्त की प्रक्रिया व नए नगर आयुक्त विनोद कुमार के परिचय के साथ सम्पन्न हुआ

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जवाहर भवन में महापौर प्रशान्त सिंघल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक परंपरागत वंदेमातरम से शुरू हुआ। सचिव सचिवालय अशोक सिंह ने बोर्ड बैठक की शुरुआत नवागत नगर आयुक्त विनोद कुमार के परिचय से की। नगर आयुक्त ने अपना परिचय सदन के समक्ष रखते हुए महापौर व पार्षदों को आश्वस्त करते हुए जन आकांक्षा और विश्वास के साथ शहर में विकास कार्यों को कराने की बात की। नगर आयुक्त के बाद नए सहायक अभियंता जल पुष्पेंद्र सिंह ने भी अपना परिचय सदन से सामने रखा। इसके बाद महापौर की सहमति से सुबह 10.45 बजे कार्यकारणी समिति निर्वाचन अधिकारी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने निर्वाचन प्रक्रिया को शुरू किया। सदन को नगर आयुक्त ने बताया कि परंपरागत व नियमानुसार वर्तमान कार्यकारणी के 12 सदस्यों में से 6 सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों की पर्ची सभी पार्षदों के समक्ष निकाली जायेगी, जो कार्यकारणी से बहार माने जाएंगे इस पर पार्षद पुष्पेंद्र सिंह ने कहा जो भी पर्ची निकाली जाए उसको मंच से दिखाया जाए और पर्ची को वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों के स्थान पर अन्य पार्षदों से निकलवाया जाए जिस पर नगर आयुक्त ने सुझाव को मानते हुए प्रक्रिया को कराये जाने के निर्देश दिए। 

वर्तमान कार्यकारणी के 12 सदस्यों में से वार्ड 43 पार्षद अंजना गुप्ता वार्ड 63 पार्षद आराधना मित्तल वार्ड 37 पार्षद कुलदीप पांडे वार्ड 76 पार्षद दीपू शर्मा वार्ड 81 पार्षद नदीम खान व वार्ड 19 पार्षद विनोद कुमार की प्पर्ची बाहर निकाली गई जो सेवानिवृत्त हो गए।

इस तरह कार्यकारणी में बचे वार्ड 14 पार्षद दिनेश कुमार, वार्ड 64 पार्षद मो0 गुलज़ार, वार्ड 83 पार्षद मुशर्रफ़ हुसैन वार्ड 72 पार्षद हाफ़िज़ अब्बासी, वार्ड 45 पार्षद मो0 शाक़िर व वार्ड 6 पार्षद रीनू सैनी के साथ नए 6 सदस्यों के निर्वाचन के लिए प्रक्रिया को 11.05 बजे विराम दिया गया। पुनः निर्वाचन प्रक्रिया 11.45 बजे शुरू हुई बोर्ड बैठक शुरू होते ही सचिव सचिवालय अशोक सिंह ने महापौर की सहमति से कार्यकारिणी के छह सदस्यों के निर्वाचन प्रक्रिया को अग्रिम तिथि घोषित होने तक स्थगित करने का निर्णय लिया सदन के समक्ष रखा। 

बोर्ड अधिवेशन में मंचासीन महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त विनोद कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सचिव सचिवालय अशोक सिंह माननीय पार्षदगण कुलदीप पाण्डेय पुष्पेंद्र कुमार जादौन अनिल कुमार सेंगर शेर सिंह सैनी संजय पंडित स्नेह सिंह बघेल मोहम्मद हाफ़िज अब्बासी नीलाफेर दीपू शर्मा असलम नूर उस्मान जीनस मोहम्मद नदीम खां हरीश कुमार मुशरर्फ हुसैन नूर अब्बासी नसरीन खालिदा तबस्सुम आसिया आसिफ शाहिद अली योगेंद्र पाल सिंह उम्मेद आलम नईम अहमद भूपेंद्र सिंह संजीव कुमार शाहिन सुभाष शर्मा शबाना असलम राज बहादुर आमना बेगम छोटेलाल शर्मा आराधना मित्तल मोहम्मद गुलजार हारून अब्दुल मूतलिब बॉबी कुमार सुनील कुमार राजकुमार पवन कुमार नरेंद्र कुमार सैनी दिनेश भारद्वाज पुष्पा देवी सुरेंद्र प्रताप विनीत कुमार स्वर्णलता वार्ष्णेय निरंजन सिंह अंजना गुप्ता मोहम्मद शाकिर इमरान खां ओमवती मनोज कुमार विमलेश सिंह रीनू सैनी राकेश ठाकुर लाल सिंह अंशु अग्रवाल पार्वती देवी वीनेश नसी अहमद दिनेश कुमार केला देवी आजाद सिंह महावीर सिंह अगन लाल विनोद कुमार करन सूरज हरिओम कुमार 

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता यात्रिक अजय राम मुख्य नगर लेखा परीक्षक जंग बहादुर नगर स्वास्थ्य अधिकारी रमाकांत त्यागी कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी राजेश गुप्ता सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह कर्नल सुनील दत्त शर्मा कर अधीक्षक आरके कमल बेचन सिंह विशाल सिंह एसएफआई डॉ रामजीलाल नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री मानवेंद्र सिंह बघेल स्टोनो देश दीपक सतीश शर्मा  मीडिया सहायक एहसान रब प्रेम बाबू सुबोध शर्मा सीपी सिंह सतेंद्र सिंह तरुण पाठक राजीव कुमार डॉ तरुण शर्मा आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »