NEW English Version

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर व्यवस्थाओं की समीक्षा

आगामी सोमवार को होने वाले जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुये नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अधिनस्थों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। नगर आयुक्त ने  श्री कृष्ण जन्माष्टर्मी पर परम्परागत नगर निगम व्यवस्थाओं को बेहतर से बेहतर ढ़ग से कराने के लिये अधीनस्थों को निर्देश दिये साथ ही नगर आयुक्त ने पर्व की संवेदनशीलता को देखते हुये अधीनस्थो को मुख्यालय न छोड़ने और निर्धारित सेक्टर/जोनल में मुस्तैद रहने के भी निर्देश दिये है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टर्मी के पर्व पर महानगर के धार्मिक स्थलों/बाजारों/मुख्य-मुख्य मार्गो पर विशेष सफाई/फॉगिग व कूड़ा उठाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये अतिरिक्त 20 ट्रैक्टर, 04 बॉबकट रोबर्ट, 04 मैकेनिकल लोडर, 03 जेसीबी मशीन, 08 टिपर ट्रक आवारा पशुओं की रोकथाम के लिये 04 कैटल क्रेचर मशीन सहित 10 फॉगिग मशीनों के साथ-साथ 250 सामान्य कार्मिक, 1200 सफाई कर्मचारी, 04 जोनल अधिकारी, 8 नोडल अधिकारी, 01 सुपर नोडल अधिकारी सहित 20 कलस्टर प्रभारियों की तैनाती की गयी है।

समीक्षा करते हुये नगर आयुक्त ने जन्माष्टमी पर प्रकाश व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिये अधिशासी अभियन्ता यांत्रिक अजय कुमार राम को  धार्मिक स्थलों के आस पास सभी बंद प्रकाश बिन्दुओं को सर्वोच्च प्राथिमकता पर ठीक करने के साथ-सघनता से रात्रि में सभी मंदिरों के आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लाइट व्यवस्था को चैक करने के साथ ही अतिरिक्त 20 गैंग को लगाये जाने के निर्देश दिये है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया जन्माष्टमी के अवसर पर चप्पे-चप्पे पर सफाई कर्मचारियों व अधिकारियों की तैनाती की गयी है उन्होनें बताया कि 24 घंटे कंट्रोल रूम को कार्यशील रखने के साथ ही सफाई उपकरण, चूना, जेसीबी मशीन व सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश की गैंग/लेबर कर्मचारी रखने हेतु निर्देशित किया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिये नगर निगम कंट्रोल रूम जिसमें 7500441344 व 1533 कार्यशील रखा गया है।

उन्होनें बताया कि जन्माष्टमी को देखते हुये जेल रोड मंदिर, नौरंगाबाद, गिर्राज मंदिर, महाप्रभू मंदिर, टीकाराम मंदिर, वार्ष्णेय मंदिर, बस स्टैण्ड गॉधी पार्क, अचल रोड, मामू भांजा, दुबे का पड़ाव, रेलवे रोड, ढपरा रोड, सराय हकीम, महावीरगंज, रामघाट रोड अन्य स्थानों व प्रमुख बाजारों व मंदिरों के आस-पास सफाई, स्ट्रीट प्रकाश, पेयजल टैंकर की विशेष व्यवस्था करायी जा रही है। उन्होनें बताया कि आवश्यकतानुसार पेयजल के टैंकर जलकल प्रागण में रहेगे ताकि मंदिरों व भंडारे स्थल पर आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जा सके।

महापौर प्रशांत सिंघल ने श्री कृष्ण के जन्मदिवस की बधाई देते हुये कहा इस पर्व पर भी अलीगढ़ नगर निगम का प्रयास उम्दा इंतिजाम़ करने का रहेगा नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग, लाइट विभाग सहित पूरी टीम इस त्यौहार को नगर निगम इंतिज़ामों से यादगार करायेगी।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »