NEW English Version

पोकरण के केलावा गाँव में बाढ़ ग्रस्त परिवारों को अदाणी का सहयोग

इस महीने पोकरण में कुल 494 मीमी बारिश हो चुकी है, जिससे नाले और  तालाब पानी से लबालब हो गए हैं। पोकरण में पिछले हफ्ते लगातार बारिश जारी रही, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में हालात बिगड़ गए।

जैसलमेर जिले के पोकरण उपखंड के केलावा गाँव में अत्यधिक बारिश होने से घरों में पानी भर गया। आसपास के गाँव ढाणियों में बने धोरे टूटने से जल स्तर बढ़ गया था, जिससे ढाणियों और घरों में पानी भर गया था। इस बारिश में लोगों का जनजीवन अधिक प्रभावित हुआ। लोग अपने घर छोड़ ऊपरी तरफ बने राजकीय भवनों में रहने को मजबूर हो गए थे और उनके पास दैनिक जीवन की सामग्री का भी अभाव हो गया था।

पोकरण के एस डी एम श्रीमान प्रभजोत गिल के सुझाव से अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड द्वारा कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट श्री आलोक चतुर्वेदी जी के मार्गदर्शन में पोकरण के केलावा गाँव के बाढ़ ग्रस्त लोगों को भोजन सामग्री उपलब्ध करवाई गई।सरपंच श्री राजूसिंह देवड़ा और रेवेन्यू इंस्पेक्टर श्री जेठु सिंह द्वारा बाढ़ ग्रस्त लोगों की सूची बनाई गई एवं उनकी देखरेख में अदाणी कंपनी के कार्यकर्ता श्री संजय शर्मा और शोभ सिंह द्वारा भोजन सामग्री किट वितरण कार्य किया गया। गाँव वालों ने इस कार्य की सराहना करते हुए अदाणी परिवार को आशीर्वाद दिया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »