NEW English Version

बरौला गौशाला में अव्यवस्थाएं देखकर नगर आयुक्त हुए नाराज़

गुरुवार शाम को नगर निगम की बरौला गौशाला में एक गोवंश मृत होने और गौवंश की आपसी लड़ाई में कुछ गौवंश के घायल होने की सूचना पाकर मौके पर नगर आयुक्त विनोद कुमार ने खुद जाकर व्यवस्थाओं को देखा। मौके पर मौजूद शहर विधायिका मुक्ता राजा ने गौशाला में साफ सफाई न होने गौवंश की देखभाल समुचित नही होने की शिकायत नगर आयुक्त से की। नगर आयुक्त ने मौके पर ही पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी डॉ राजेश वर्मा व केयर टेकिंग स्टाफ की जमकर क्लास लगाई। 

नगर आयुक्त ने मौके पर भी गौशाला में तैनात 13 आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से हटाते हुए लापरवाही के लिए उत्तरदायी अधिकारी डॉ राजेश वर्मा को तत्काल प्रतिकूल प्रविष्ठि देने के निर्देश सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को दिये।

सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह की मौजूदगी में पशुपालन विभाग द्वारा मृत गाय का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें गाय के मृत होने का कारण पेट में गैस बनाना पाया गया घायल गाय का युद स्तर पर इलाज़ किया हो रहा है।

नगर आयुक्त ने शहर विधायिका को आश्वस्त किया व्यवस्थाओं की निगरानी स्वयं होगी लापरवाही के लिए सख़्त एक्शन लिया गया 24 घन्टे में व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाएगा।

Translate »