NEW English Version

जयपुर ज्वेलरी शो 2024 से पहले, लखनऊ में आयोजित हुआ रोड शो

आगामी मेगा ज्वेलरी शो, ‘जयपुर ज्वेलरी शो’ (जेजेएस) के लिए लखनऊ के होटल ताज महल में एक प्रमोशनल रोड शो आयोजित किया गया। ‘जेजेएस सिनर्जी’ नामक इस रोड शो में स्थानीय ज्वेलर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । इस दौरान, जेजेएस के मानद सचिव श्री राजीव जैन ने शो के 20वें संस्करण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसका आयोजन 20 से लेकर 23 दिसंबर, 2024 तक नोवोटेल जयपुर कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में किया जाएगा।

जेजेएस सिनर्जी मीट में लखनऊ सराफा एसोसिएशन (एलएसए) का भी भरपूर सहयोग रहा एवं इसके अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ रस्तोगी और सचिव श्री प्रदीप अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

प्रेज़ेंटेशन के माध्यम से श्री राजीव जैन ने इस आयोजन के लिए विशेष रूप से जयपुर को चुने जाने पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जयपुर ने बेहतरीन आभूषण और बेशकीमती रत्नों की परंपरा को लम्बे समय से बरकरार रखा हुआ है। यह परंपरा उतनी ही पुरानी है, जितना कि इस शहर का इतिहास। 22 वर्षों की साख के साथ, जेजेएस ने जयपुर में खुद को एक प्रमुख वार्षिक आयोजन के रूप में स्थापित किया है। मेहमानों को शो के बारे में और अधिक जानकारी देते हुए, उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘रूबी-रेयर, रॉयल और रीवियर्ड‘ है। रूबी प्रमोशन सपोर्ट ग्रुप में 15 सदस्य शामिल हैं, जिसका प्राइम प्रमोशन पार्टनर जेमफील्ड्स है।

जेजेएस के इतिहास के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 में 67 बूथों के साथ अपना सफर शुरू करने के बाद से जेजेएस ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। वर्तमान में, यह संख्या बढ़कर 1,200 बूथों तक पहुँच चुकी है, और 200 से अधिक आवेदक अभी-भी प्रतीक्षा सूची में हैं। हर वर्ष, 45,000 से 50,000 स्थानीय एवं अंतर्राष्ट्रीय आगंतुक और व्यापारी शो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।

श्री जैन ने यह भी घोषणा की, कि बी2बी ट्रेडर्स पैवेलियन ‘पिंक क्लब’ की सफलता को देखते हुए इस वर्ष 100 बूथ शामिल किए जाएँगे।

जेजेएस के कोषाध्यक्ष श्री कमल कोठारी ने इस बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए, धन्यवाद् प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

गौरतलब है कि जेजेएस के प्रतिष्ठित साझेदारों में जीजेईपीसी, आईसीए, जीजेसी, जीआईए, डीटीसी, एनजेजीसीआई, सीआईबीजेओ, डब्ल्यूएफएसबी, रियो-टिंटो, जेमफील्ड्स, आईबीजेए, आईजीआई और डीजीएल के नाम शामिल हैं। इस प्रकार, जे जे एस देश के ऐसे चुनिंदा एक्सहिबिशंस में स्थापित हो गया है, जो एमएसएमई द्वारा स्वीकृत किए जेम्स और ज्वेलरी शोज़ में शामिल हैं ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »