NEW English Version

सूरत एक्सपो के दौरान लेनज़िंग के इनोवेटिव फाइबर सॉल्यूशंस ने बनाए टेक्सटाइल इंडस्ट्री में सुदृढ़ संबंध

लकड़ी द्वारा निर्मित विशिष्ट फाइबर्स में विश्व की प्रमुख उत्पादक कंपनी, लेनज़िंग ग्रुप ने सूरत में आयोजित छठे यार्न एक्सपो में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह एक्सपो एक इंटरनेशनल ट्रेड शो और कॉन्क्लेव था, जिसका आयोजन साउदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) ने किया।

तीन दिवसीय एक्सपो के दौरान, लेनज़िंग ने अपने शानदार ट्रेडिशनल और एथनिक वियर, फैशन आधारित, डेनिम और यार्न कोन के अपने अभिनव कलेक्शन की पेशकश की, जो कि टेंसल-टीएम (TENCEL™) और लेनज़िंग-टीएम इकोवेरो-टीएम (LENZING™ ECOVERO™) फाइबर्स द्वारा निर्मित है। ये फाइबर्स न सिर्फ आरामदायक हैं, बल्कि कपड़ों की गुणवत्ता को भी लम्बे समय तक बनाए रखते हैं। इस बात ने एक्सपो में उपस्थित लोगों का खूब ध्यान आकर्षित किया, जो टेक्सटाइल इंडस्ट्री में लेनज़िंग के नेतृत्व को उजागर करता है।

इस आयोजन के माध्यम से लेनज़िंग को टेक्सटाइल सेक्टर में प्रमुख हितधारकों के साथ जुड़ने का एक मूल्यवान अवसर मिला, जिससे भविष्य में उनके बीच सहयोग और विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ।

लेनज़िंग मानता है कि वे सभी परिधान निर्माता और क्षेत्र के ब्रांड्स, जो निट (टी-शर्ट, लाउंजवियर और इनरवियर) और आउटरवियर (शर्टिंग, ड्रेस और ट्रेडिशनल वियर) जैसी श्रेणियों पर केंद्रित हैं, लेनज़िंग के फाइबर और अभिनव उत्पादों से महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यह व्यापक टेक्निकल और मार्केटिंग सहायता के साथ ही साथ आपूर्ति श्रृंखला के उचित समाधान पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अविनाश माने, सीनियर कमर्शियल डायरेक्टर, टेक्सटाइल बिज़नेस, लेनज़िंग फाइबर्स एएमईए और एनईए, ने कहा, “सूरत इंटरनेशनल ट्रेड शो और कॉन्क्लेव 2024 में निर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और खरीदारों से हमें बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जो हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। हम इस तरह के सफल आयोजन के लिए साउदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसजीसीसीआई) का तहे-दिल से धन्यवाद् करते हैं। हमारे अभिनव फाइबर समाधान गुजरात की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को व्यापक रूप से लाभ पहुँचाने की क्षमता रखते हैं। हम एक्सपो के दौरान बने संबंधों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के टेक्सटाइल सेक्टर में स्थायी नवाचार को बढ़ावा देना जारी रखने के लिए उत्सुक हैं।”

एक्सपो में अपनी भागीदारी पूरी करने के बाद, लेनज़िंग ग्रुप ने प्राप्त मूल्यवान कनेक्शन और अंतर्दृष्टि पर विचार किया। कंपनी के प्रति कॉन्क्लेव में उपस्थित लोगों की गहरी रुचि स्थायी और नवीन फाइबर समाधानों के प्रति इंडस्ट्री की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। लेनज़िंग बाजार और पर्यावरणीय जरूरतों को पूरा करने वाली प्रगति पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही गुजरात और उसके बाहर के टेक्सटाइल सेक्टर का समर्थन करना जारी रखेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »