NEW English Version

आगरा रोड जलभराव समस्या के समाधान के लिये नगर आयुक्त संग जनप्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण

आगरा रोड पर दशकों पुरानी जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान आने वाले कुछ दिनों में होने की संभावना है। कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह ने नगर आयुक्त विनोद कुमार के साथ आगरा रोड की जल निकासी को प्रभावी बनाने व अलीगढ़ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रू. 63 करोड़ की लागत से आगरा रोड के दोनो साइड नाला निर्माण, सम्पवेल निर्माण, 2400 मीटर राइजिंग मैन व अन्य कार्यो के सम्बन्ध में सीएनडीएस, जल निगम, स्मार्ट सिटी की तकनीकि टीम के साथ घंटो विचार विमर्श करते हुये निर्माणधीन स्थल का निरीक्षण किया।

नगर आयुक्त ने दोनो जनप्रतिनिधियों को आश्वसत करते हुये कहा इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा नगर आयुक्त मौके पर ही सीएनडीएस को तत्काल तत्कालिक रूप से आगरा रोड जल निकासी के लिये 04 अतिरिक्त पम्पसेट लगवाये जाने के निर्देश दिये परिणाम स्वरूप आगरा रोड फ्लाई ओवर के लिये जल भराव की स्थिति में सुधार भी देखने को मिला।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि आगरा रोड पर लगभग 35000 से 40000 हजार आबादी के लिये अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जल निगम सीएनडीएस के माध्यम से रू. 63 करोड़ की लागत से आगरा रोड के दोनों साइड पर रूसा हास्पिटल से बाईपास क्रासिंग तक 830 मीटर, रूसा हास्पिटल से होटल क्लॉक इन तक 994 मीटर नाला निर्माण व 01 सम्पवैल व मोटर रूम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया लगभग 2398 मीटर 450 एमएम डीआईए एमएस पाइप की राइजिंग मैन का कार्य प्रगति पर है जिसमें 600 मीटर लाइन डाली जा चुकी है। मौके पर जनप्रतिनिधियों से इस राइंजिग मैन को डालने वाले पाइंट का आगरा रोड हाईवे(फ्लाई ओवर) पर जाकर देखा गया सीएनडीएस को 10 सितम्बर, 2024 राइंजिग मैन व सम्पवेल का कार्य पूर्ण करते हुये क्रियाशील करने की डैडलाइन निर्धारित की गयी है।

उन्होनें कहा आगरा रोड शहर का प्रमुख एंट्री मार्ग है यहां जल निकासी की समस्या दशकों पुरानी है स्थानीय पब्लिक और जनप्रतिनिधियों के सहयोग और मार्गदर्शन के बल पर इस समस्या का जल्द स्थाई समाधान होने की संभावना है।

बैठक में विधायक कोल अनिल पाराशर ने जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त को सुझाव दिया कि सभी बड़े प्रोजेक्ट के डिस्पेल बोर्ड साइड पर लगवाये जाए, जल संचय को बढ़ाने के लिये सभी पोखरों का गहरीकरण कराया जाये आगरा रोड पर जो भी नाला निर्माण हो रही है भविष्य में उसकी तलीझाड़ सफाई के लिये अभी से सम्बन्धित की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए साथ ही साथ विधायक ने नगरीय क्षेत्र के बड़े नालों की तलीझाड़ सफाई कराये जाने के लिये भी नगर आयुक्त से कहा।

निरीक्षण में कोल विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, नगर आयुक्त विनोद कुमार,अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, सीएनडीएस के आरई रोहित तोमर, कान्टेक्टर अभिजात लावनिया, डीजीएम राजेश कौशल, साइड इंजिनियर चोब सिंह, स्टेनो देशदीपक, मीडिया सहायक अहसान रब आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »