NEW English Version

नारी कभी हारती नहीं…. जूही श्रीवास्तव 

“हरितालिका तीज” के उपलक्ष्य में महिलाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु कृतसंकल्पित महिलाओं का संगठन जूही सेवा संस्थान की अध्यक्ष एवं महिला सशक्तिकरण की पर्याय जूही श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम “नारी और आज का समाज” जैसे समसामयिक, ज्वलंत व संवेदनशील विषय पर प्रयाग के विदूषियों के द्वारा व्याख्यानमाला व चिंतन के माध्यम से उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को अपने विचारों से अवगत कराते हुए समाज के विभिन्न पक्षों को सुधारात्मक दृष्टि से प्रकाशित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ० वैशाली सक्सेना, डॉ प्र​मोद शुक्ला अशोक जैन, रहे।

एवं कार्यक्रम संयोजिका एवं मिशन शक्ति की ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती जूही श्रीवास्तव, प्रयागराज व्यापार मण्डल के चेहरे मनीष गुप्ता, अध्यक्ष सुशांत केसरवानी, महानगर अध्यक्ष प्रियांक गुप्ता, बब्लू जारी, महिला प्रभारी शिखा खन्ना ने दीप प्रज्ज्वलन कर वाग्देवी मां शारदे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

कोच आंनद राय भी अपनी बातो बताते होए कहां की मैं महिलाओं को सशक्त बनाने में पीछे नहीं हटूंगा ‌‌यातायात निरीक्षक एवं समाज सुधारक पवन पाण्डेय ने बताया कि, समाज में विकृति मानसिक लोगो की कमी नहीं किंतु हम सभी को अपना दायित्व निभाते हुए महिला सुरक्षा व शिक्षा पर निरंतर कार्य करना होगा । 

 एंटी क्राईम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश निषाद ने बताया कि, आज भारत की नारी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर वैश्विक स्तर पर भारत को गौरवान्वित कर रहीं हैं।  जूही श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय इतिहास साक्षी है कि भारत की स्त्रियां शिक्षा, शास्त्रीय ज्ञान, संगीत व शस्त्र कौशल में सदैव ही अग्रणी रहीं हैं। 

व्यापार मण्डल, प्रयागराज के चेयरमैन मनीष गुप्ता, अध्यक्ष सुशांत केसरवानी,मंजू गौतम, मीना केसरवानी, सुनीता, कामिनी गुप्ता, उषा रानी गुप्ता, अनुराधा श्रीवास्तव,सीता निषाद मुक्ता योगिता जैन, सीमा जैन, अमित केसरवानी ,गायत्री केसरवानी समता गुप्ता,अर्चना,रश्मि जायसवाल सहित एंटी क्राईम एंटी करप्शन के महानगर अध्यक्ष समीर जैन, जितेंद्र, प्रतिभा आदि उपस्थित थे। मंच का संचालन अवधेश निषाद ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »