NEW English Version

वेंडिंग जोन में आवंटन के बाद दुकान न लगाना पड़ा भारी-100 वैंडर्स को धनराशि जमा न करने पर नगर निगम की बड़ी कार्यवाई

दुकान न लगाने वाले वेंडर्स के विरुद्ध नगर निगम करेगा आवंटन निरस्त करने की कार्यवाई- समय सीमा ख़त्म होने पर आवंटन निरस्त होने का नगर निगम ने थमाया नोटिस

सहूलियत व टाउन वैंडिंग  कमेटी के सुझावों पर सहमति के बाद भी प्रभावी कार्यवाही नही होने पर नगर आयुक्त ने जताई नाराज़गी

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में बेतरतीब स्ट्रीट वैंडर्स को व्यवस्थित कर रोज़गार का स्थाई साधन दिलाने के लिये पिछले दिनों नगर आयुक्त विनोद कुमार ने टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में टाउन वाइंडिंग कमेटी के पदाधिकारी और सदस्यों के प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए 15 दिन में सभी आवंटित वैंडर्स को वैंडिंग जोन में दुकानें लगाने धनराशि जमा करने की मोहल्लत भी दी थी। लेकिन नगर आयुक्त की 15 दिन की मोहल्लत में मात्र 3 दिन शेष है इसके बाद भी वैंडर्स ने अभी तक वैंडिंग जोन में दुकानें व धनराशि जमा नही करने पर नाराजगी जताते हुए सीटीओ अशोक सिंह को तत्काल ऐसे वेंडर्स को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नोटिस की कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया नगर निगम अलीगढ़ ने स्ट्रीट वेंडर्स को नगर निगम के 28 वेंडिंग जोन में दुकान-स्थान आवंटित होने वैंडर्स से बार बार अनुरोध करने के बाद भी वैंडर्स द्वारा निर्धारित धनराशि जमा नही की गई और न ही दुकान ज़ोन में लगाई गई है जिसे गंभीरता से लिया गया है। नगर निगम द्वारा 100 वैंडर्स को अंतिम नोटिस भेजे गए है इसके बाद इन वैंडर्स के आवंटन को निरस्त करने की कार्यवाही की जायेगी

नगर आयुक्त ने वैंडिंग ज़ोन की समीक्षा करते हुए वैंडिंग जोन में स्थान आवंटन होने के बाद भी वेंडर्स के व्यवस्थित नही होने पर नाराज़गी जताते हुए सीटीओ को सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »