NEW English Version

शेमारू उमंग के नए शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में अभिनेत्री नीलू वाघेला निभाएंगी एक दमदार किरदार

टीवी की दुनिया में लोकप्रिय अभिनेत्री नीलू वाघेला जल्द ही शेमारू उमंग के अपकमिंग शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में अपनी जबरदस्त अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इस दिलचस्प बहुप्रतीक्षित शो में एक जबरदस्त पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा, जो एक मां और बच्चे के बीच के अनोखे बंधन को आज के युग की यशोदा के रूप में प्रस्तुत करेगा।

बता दें इस शो में अभिनेत्री नीलू वाघेला, राजेश्वरी देवी का किरदार निभाएंगी, जो अग्रवाल परिवार की एक सशक्त और मजबूत इरादों वाली मुखिया हैं। राजेश्वरी देवी पारंपरिक मूल्यों  को लेकर दृढ़ हैं और परिवार में पुरुषों और महिलाओं की भूमिकाओं को लेकर कठोर, साथ ही एक  पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण लेकर चलती हैं। उनका मानना है कि महिलाएं घर पर रहकर अपने परिवार का साथ दें, जबकि पुरुष घर की कमान संभाले और निर्णय लें। विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं और संतानहीन स्त्रियों के प्रति उनके पुराने विचार आज भी समाज में मौजूद चुनौतियों को उजागर करते हैं।

अपने किरदार के बारे में बताते हुए अभिनेत्री नीलू वाघेला कहती हैं, “राजेश्वरी देवी का किरदार निभाना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव होगा। उनके विचार उनकी परवरिश का नतीजा हैं, जिसने उनकी सोच और व्यक्तित्व को आकार दिया है। यह भूमिका पारंपरिक लैंगिक मानदंडों की कड़वी सच्चाई और महिलाओं के संघर्षों को सामने लाती है। यह जबरदस्त कहानी एक मां की यात्रा और उससे जुड़ी चुनौतियों को खूबसूरती से दर्शाती है। शशि और सुमित के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं, जो हमेशा अपने किरदारों को बेहतरीन तरीके से पेश करते हैं।”

‘मैं दिल तुम धड़कन’ के हाल ही जारी हुए प्रोमो में एक रोमांचक कहानी का खुलासा होता है, जहाँ वृंदा (राधिका मुथुकुमार द्वारा अभिनीत किरदार) अपने बेटे की कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ती नज़र आती हैं। वह पिछले सात साल से उसे अपना बेटा मानकर पाल रही थीं, लेकिन जब यह सामने आता है कि वह वास्तव में केशव (जोहेब अशरफ द्वारा निभाया गया किरदार) का असली बेटा है और वृंदा का नहीं, तो उनके सामने एक बड़ी कानूनी और भावनात्मक लड़ाई खड़ी हो जाती है।

‘मैं दिल तुम धड़कन‘ शो, 16 सितंबर से सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे शेमारू उमंग पर प्रसारित होगा। इस प्रेरणादायक कहानी को देखना न भूलें, जो पारंपरिक मूल्यों को चुनौती देगा और आधुनिक मुद्दों को उजागर करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »