NEW English Version

नगर निगम वर्कशॉप में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई

भगवान विश्वकर्मा जी के जन्म दिवस के अवसर पर नगर निगम वर्कशॉप में ड्राइवर और मिस्रियों ने महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त विनोद कुमार के नेतृत्व में हवन यज्ञ करते हुए अपने वाहनों और औजारों की पूजा अर्चना की।

महापौर नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से वर्कशॉप में विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रम में पूजा अर्चना करते हुए सभी ड्राइवर को शुभकामनाएं दी।

ड्राइवर संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन और महामंत्री उदय सिंह के नेतृत्व में नगर निगम ड्राइवर और स्टाफ ने महापौर प्रशांत सिंघल नगर आयुक्त विनोद कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार को पगड़ी पहनकर भव्य स्वागत किया और ड्राइवर संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन ने सभी ड्राइवर्स की ओर से महापौर और नगर आयुक्त को स्वच्छ भारत मिशन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पार्षद योगेश सिंघल राकेश ठाकुर अधिशासी अभियंता अजय कुमार राम धर्मवीर सिंह चौधरी अंकित सिंह मोनीश रंजीत सोनू प्रमोद शेखर हरि शंकर आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »