NEW English Version

महापौर, विधायक, एमएलसी, जिला पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों ने अलीगढ़ को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर वासियों से मांगा सहयोग

यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सम्पूर्ण भारत वर्ष में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक मनाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ अचल सरोवर की सांकेतिक सफाई के साथ नगर निगम ने किया। 

अचल सरोवर पर महापौर प्रशान्त सिंघल  विधायक शहर मुक्ता राजा एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह,महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर आयुक्त विनोद कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, क्षेत्रीय पार्षद राज बहादुर गुप्ता जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में स्वच्छता की शपथ के साथ शुभारंभ हुआ। 

कार्यक्रम में महापौर प्रशान्त सिंघल ने  स्वच्छता की प्रति सेवा करने का संकल्प दिलाते हुए कहा माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान  मात्र अभियान नही है ये एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है इस जन आंदोलन की बदौलत देशवासियों में स्वच्छता के प्रति अपने कर्तव्य व दायित्वों के निर्वाहन करने की सोच में बदलाव आया है।

उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा *स्वच्छता ही सेवा अभियान के जरिये अलीगढ़ नगर निगम अलीगढ़ वासियों को स्वच्छता के प्रति सेवा करने के प्रति जागरूक करने का प्रयास करेगा।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम हमारे देश को एक नए मुकाम पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए एक साथ आना होगा।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारंभ पर महापौर प्रशांत सिंघल एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से अचल सरोवर की सफाई का शुभारंभ किया नगर आयुक्त विनोद कुमार ने भी अचल सरोवर में पुरानी काई को निकाल कर इस अभियान को व्यापक रूप से जन आंदोलन का रूप देने का संदेश दिया।

अचल सरोवर पर कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त विनोद कुमार के नेतृत्व में कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण भी सुना।

इस अवसर पर पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन योगेश सिंघल अनिल सिंगर संजय पंडित राकेश ठाकुर हाफिज अब्बासी आसिफ अल्वी नसी अहमद लाल सिंह अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह अधिशासी अभियंता अजय राम प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी सहायक अभियंता शिब्ते हैदर हैदर नक़वी पुष्पेंद्र सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह स्वच्छता एवं खाद्य निरिक्षक विशन सिंह डॉ रामजीलाल प्रदीप पॉल केके सिंह अनिल सिंह योगेंद्र यादव, विजय गुप्ता संजय सक्सेना देश दीपक एहसान रब सतीश अहसान सैफी सौरभ सिंह आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »