NEW English Version

अपने नए दुर्गा पूजा कैम्पेन- अपरूपा के माध्यम से सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स मना रहा घर वापसी का त्यौहार

 85 वर्षों की विरासत वाले भारत के प्रमुख ज्वेलरी रिटेलर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स को टीआरए द्वारा लगातार चौथे वर्ष दूसरे सबसे भरोसेमंद ज्वेलरी ब्रांड के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ब्रांड के पूरे भारत में 167 शोरूम्स हैं।

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स लंबे समय से सिर्फ आकर्षक ज्वेलरी की पेशकश करके ही नहीं, बल्कि विभिन्न सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से भी महिलाओं का सम्मान करता आ रहा है। इस परंपरा को जारी रखते हुए, सेंको ने एक नया दुर्गा पूजा कैम्पेन शुरू किया है, जिसे उन्होंने अपरूपा नाम दिया है। यह कैम्पेन महिलाओं की आंतरिक सुंदरता, सौम्यता और शक्ति का सम्मान करने पर आधारित है। प्रत्येक बंगाली के जीवन में दुर्गा पूजा का बहुत महत्व है, जो खुशी, श्रद्धा, सांस्कृतिक विरासत और गौरव को दर्शाता है। यह वर्ष का वह समय है, जब पूरे भारत और विश्व स्तर पर लोग, विशेष रूप से बंगाली, वर्ष का सबसे बड़ा उत्सव ‘दुर्गा पूजा’ मनाने के लिए अपने-अपने घर लौटते हैं। अपरूपा अभियान का लक्ष्य ‘बोनेडी राज बारी’ (कुलीन घरेलू) शैली की दुर्गा पूजा को जीवंत बनाए रखना है। सेंको संस्कृति का जश्न मनाते हुए अल्पोना, शोंडे अरोती, ढाकी की धुन पर नृत्य और उत्सव में गायन जैसे अनुष्ठानों को प्रदर्शित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैम्पेन की थीम लाल रखी गई है, को माँ दुर्गा की दिव्य उपस्थिति और सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ब्रांड की पहचान दोनों का प्रतिनिधित्व करती है। 

अपरूपा का अर्थ है दैवीय और मानवीय दोनों तरह की ‘अद्वितीय’ सुंदरता, जो शक्ति, अनुग्रह और परंपरा का प्रतीक है। यह माँ दुर्गा के अतुल्य सौंदर्य और उनकी कृपा को प्रतिबिंबित करने वाली हर महिला का प्रतिनिधित्व करती है। ज्वेलरी की डिज़ाइन्स परंपरा और आज के समय में पहने जाने के अनुरूप तैयार की गई हैं, जो सांस्कृतिक महत्व और समकालीन शैली के बीच एक नाजुक संतुलन प्रदर्शित करती हैं।

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की डायरेक्टर और मार्केटिंग एवं डिज़ाइन की हेड श्रीमती जोइता सेन ने कहा, “यह कैम्पेन दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल की सांस्कृतिक समृद्धि का जश्न मनाता है, और उस कारीगरी को उजागर करता है, जो इस त्यौहार को जीवंत बनाता है। यह महिलाओं की भावना और आंतरिक सुंदरता का भी सम्मान करता है, जो विभिन्न प्रकार की ज्वेलरीज़ की आकर्षक डिज़ाइन्स के माध्यम से परिलक्षित होता है।”

इस कैम्पेन के लिए जारी किए गए वीडियो में, हमारी चार ब्रांड एंबेसेडर्स: ईशा साहा, मधुमिता सरकार, सौरसेनी मैत्रा और स्वास्तिका दत्ता शामिल हैं। वे सभी अलग-अलग और अपने आप में अद्वितीय व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करती हैं। प्रत्येक महिला की ज्वेलरी की अपनी अलग पसंद है, जो उनके व्यक्तित्व को अलग ढंग से निखारती है। प्रत्येक व्यक्तित्व की अपनी अलग संवेदना होती है, यही वजह है कि वीडियो में चार अलग-अलग शैलियों की ज्वेलरी दर्शाई गई है।

यह कैम्पेन फिल्म दुर्गा पूजा के दौरान बंगालियों की घर वापसी की भावना और भावुक उत्साह को दर्शाती है। यह त्यौहारों और ज्वेलरी की डिज़ाइन्स के माध्यम से परंपरा और आधुनिकता के मिश्रण को उजागर करती है।

कैम्पेन वीडियो चार डिज़ाइन सेग्मेंट्स में उत्कृष्ट कारीगरी पर प्रकाश डालता है:

1. आधुनिक ज़माने के अनुरूप डिज़ाइन किए गए गोल्ड चोकर में जटिल फिलीग्री कार्य, रंगीन स्टोन की सेटिंग और रेजी-बॉल्स शामिल हैं। इसमें पारंपरिक पीले सोने का सीताहार है, जिसमें लाल और हरे स्टोन्स को मिश्रित करते हुए कट्टई का काम किया गया है। यह कारीगरी इसे एक आधुनिक रूप देती है। वीडियो में इस ज्वेलरी को ईशा साहा ने पहना है। 

2. सोने की अनोखी डिज़ाइन पारंपरिक समृद्धि और खूबसूरत कारीगरी को दर्शाती है, जो त्यौहार के लिए आदर्श है। इसमें बीज मोती के साथ-साथ कुंदन और नक्काशी वाले स्टोन्स, नक्काशी और फूलों के रूपांकन का काम किया गया है। सीताहार में नक्शी, कुंदन, मीनाकारी और फूल के पैटर्न वाले हरे मोती शामिल हैं। इस उत्तम ज्वेलरी को मधुमिता सरकार ने पहना है।

3. डायमंड ज्वेलरी परिष्कार, वर्ग और प्रतिष्ठा को प्रदर्शित करती है। इसमें हरे स्टोन्स वाला बेहद सुन्दर चोकर और फूल व ज्यामितीय पैटर्न वाली हीरे की लहरी शामिल है। स्वास्तिका दत्ता ने इस खूबसूरत ज्वेलरी को पहना है।

4. कैम्पेन एक अन्य डायमंड नेकलेस पर भी प्रकाश डालता है, जिसमें शानदार हरे स्टोन्स की कारीगरी की गई है। इसे सौरसेनी मैत्रा ने पहना है। हीरे के चोकर को हरे स्टोन्स, बैगूएट के आकार के हीरे, गोल आकार के हीरे और नाशपाती के आकार के हीरे से जड़ा गया है, जो ग्लैमरस सुंदरता का बेजोड़ उदाहरण है।

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स का दुर्गा पूजा कैम्पेन देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »