NEW English Version

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का भोपाल में दूसरा एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च; भारत में 40वाँ स्टोर

लॉन्च इवेंट के दौरान वृक्षारोपण अभियान चलाया गया और जरूरतमंदों को भोजन भी प्रदान किया गया

डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट

भोपाल: भारतीय ज्वेलरी इंडस्ट्री में जाने-माने नाम, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने भोपाल, मालवीय नगर में अपने दूसरे एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। यह राज्य में किसना का चौथा एक्सक्लूसिव शोरूम और देश भर में 40वाँ शोरूम है। उद्घाटन हरि कृष्णा ग्रुप के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया और किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के डायरेक्टर श्री पराग शाह द्वारा किया गया।

भव्य शुभारंभ के अवसर पर किसना, ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 20% तक की छूट दे रहा है। इसके अतिरिक्त, उत्साह को बढ़ाते हुए, किसना #अबकी_बार_आपके_लिए_शॉपिंग करों और जीतों कार  के नाम से एक लकी ड्रॉ भी चला रहा है। ग्राहकों को इसमें हिस्सा लेने के लिए 20,000 रुपए या अधिक की डायमंड / प्लैटिनम / सॉलिटेयर ज्वेलरी, या फिर 50,000 रुपए तक की गोल्ड ज्वेलरी खरीदनी होगी। चुने गए भाग्यशाली विजेताओं को किसना की ओर से एक शानदार कार उपहार में दी जाएगी।

उद्घाटन को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए, श्री घनश्याम ढोलकिया, फाउंडर एंड मैनेजिंग डायरेक्टर, हरि कृष्णा ग्रुप, ने कहा, “शहर में हमारा दूसरा शोरूम हमारी पहुँच बढ़ाने और हमारे मूल्यवान ग्राहकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। त्यौहारी सीज़न नजदीक आने के साथ, हम भोपाल के ग्राहकों को उत्कृष्ट ज्वेलरी और आकर्षक ऑफर्स पेश करने के लिए उत्सुक हैं। यह विस्तार हमारे ‘हर घर किसना’ विज़न के अनुरूप है, जहाँ हमारा लक्ष्य खुद को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ज्वेलरी ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, ताकि हम प्रत्येक महिला के डायमंड ज्वेलरी के सपने को साकार कर सकें।”

लॉन्च को लेकर उत्साहित, श्री पराग शाह, डायरेक्टर, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, ने कहा, “भोपाल हमारे लिए महत्वपूर्ण बाजार है। ऐसे में, यहाँ दूसरे एक्सक्लूसिव स्टोर की शुरूआत इस क्षेत्र में हमारी पहुँच बढ़ाने में मदद करेगी। किसना स्थानीय प्राथमिकताओं को समझने और सभी को पसंद आने वाले कलेक्शंस पेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। नया शोरूम किफायती कीमतों पर सबसे शानदार ज्वेलरीज़ को अधिकतम ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

श्री शांतनु जौहरी और श्री क्षितिज जौहरी, फ्रैंचाइज़ मालिक, किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, ने कहा, “हम किसना के साथ साझेदारी करके और उनके डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के खूबसूरत कलेक्शन को भोपाल में पेश करके खुद को बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं। हम अपने ग्राहकों के लिए फेस्टिव सीज़न को सबसे विशेष बनाते हुए बेजोड़ गुणवत्ता और विशिष्ट ऑफर्स पेश करने के लिए तत्पर हैं, जिसके लिए किसना जाना जाता है।”

समाज को वापस देने की किसना की प्रतिबद्धता के अनुरूप, लॉन्च इवेंट के दौरान वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ भी किया गया। इसके अतिरिक्त, किसना द्वारा जरूरतमंदों के भोजन भी प्रदान किया गया। 

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के विषय में:

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक है। वर्ष 2005 में लॉन्च किया गया किसना, हरि कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड ज्वेलरी ब्रांड है। भारत के 28 राज्यों में 3,000 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स और देश भर में 40 एक्सक्लूसिव शोरूम्स के साथ किसना ने अपना विशाल वितरण नेटवर्क स्थापित किया है। किसना के पास खदानों से बाजार तक हीरों की नैतिक सोर्सिंग के साथ 10,000 से भी अद्वितीय डिज़ाइन्स का एक बेजोड़ पोर्टफोलियो है। किसना के शानदार कलेक्शन में 14 कैरेट और 18 कैरेट की सोने की अँगूठियाँ, झुमके, पेंडेंट्स, मंगलसूत्र, हार, चूड़ियाँ, कंगन और नोज़ पिंस शामिल हैं। किसना की सभी ज्वेलरीज़ 100% आईजीआई प्रमाणित है और बीआईएस हॉलमार्क के साथ आती हैं। ब्रांड डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90% बायबैक और 95% एक्सचेंज की पेशकश भी करता है।

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एक क्यूरेटेड स्पेस है, जहाँ सुंदरता के साथ ही सुविधा भी मिलती है। ग्राहकों के विश्वसनीय ऑनलाइन ब्रांड के रूप में, हम डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी की नवीनतम डिज़ाइन्स की विशेषता वाला एक सहज खरीदारी अनुभव प्रदान करते हैं। सदाबहार तथा सोफस्टिकेटेड ज्वेलरी के लिए एक्स्प्लोर करें प्रमुख ज्वेलरी डेस्टिनेशन किसना, या फिर प्रामाणिक और स्टाइलिश ज्वेलरी के लिए विज़िट करें www.kisna.com

मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »