NEW English Version

एक्सिस बैंक और नेक्स्ट भारत वेंचर्स ने बदलाव लाने पर केंद्रित उद्यमियों को कार्यशील पूंजी वित्तपोषण समाधान प्रदान करने के लिए की साझेदारी

भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने जापान में सुज़ुकी मोटर कॉर्पोरेशन की एक सहायक कंपनी नेक्स्ट भारत वेंचर्स आईएफएससी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया, ताकि समाज में बदलाव लाने पर केंद्रित स्टार्टअप और सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों (एमएसएमई) को उनकी जरूरत के अनुरूप कार्यशील पूंजी वित्तपोषण समाधान प्रदान किया जा सके। यह गठजोड़, एमएसएमई को पारंपरिक कोलैटरल के बिना ऋण हासिल करने में मदद करेगा, ताकि वित्तीय बाधाओं को कम किया जा सकेगा और व्यवसाय विकास के लिए आवश्यक पूंजी तक पहुंच को सरल बनाया सके।

एक्सिस बैंक इस पहल के माध्यम से, प्रमुख क्षेत्रों से जुड़े उन एमएसएमई को समर्थन प्रदान करेगा, जो नेक्स्ट भारत वेंचर्स के रेसीडेंसी प्रोग्राम का हिस्सा है। अक्टूबर 2024 में अपना पहला समूह शुरू करने वाला यह चार महीने का कार्यक्रम भारत के ग्रामीण और अनौपचारिक क्षेत्रों में प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध उद्यमियों की मदद के लिए तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत चुने गए स्टार्टअप को एक्सिस बैंक की वित्तीय सेवाओं और समाधानों की व्यापक रेंज तक पहुंच मिलेगी, जो उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई है।

यह साझेदारी, इन वित्तपोषण समाधानों के वितरण और क्रेडिट मूल्यांकन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए देश भर में मौजूद एक्सिस बैंक की शाखाओं के विशाल नेटवर्क का लाभ उठाएगी, जिससे स्टार्टअप के लिए ऋण हासिल करना आसान हो जाएगा। टियर-2 और टियर-3 क्षेत्रों पर विशेष ध्यान के साथ, यह पहल न केवल वित्तीय समावेश को, बल्कि इन वंचित क्षेत्रों में दीर्घकालिक आर्थिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

एक्सिस बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, मुनीश शारदा ने इस अवसर पर कहा, “एक्सिस बैंक में, हम विशेष रूप से दूर-दराज़ के इलाकों के उद्यमियों की उल्लेखनीय भूमिका को समझते हैं, जो भारत की आर्थिक वृद्धि को आगे बढ़ाने में निभाते हैं। नेक्स्ट वेंचर के साथ यह गठजोड़, नवोन्मेष को बढ़ावा देने और उद्यमी परितंत्र को सशक्त बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिससे भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का विकास होता है। हमारा लक्ष्य अपनी वित्तीय विशेषज्ञता और व्यापक शाखा नेटवर्क का लाभ उठाकर इन उद्यमियों को अपने परिचालन को बढ़ाने और वहनीय विकास हासिल करने में मदद करना है। यह रणनीतिक साझेदारी, वित्तीय समावेश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है, जिससे हमें सामाजिक रूप से प्रभावशाली व्यापारिक नेताओं की अगली पीढ़ी का समर्थन करने का अवसर मिलता है।”

नेक्स्ट भारत वेंचर्स के एमडी और सीईओ, विपुल नाथ जिंदल ने कहा, “एक्सिस बैंक के साथ यह साझेदारी, भारत में बदलाव लाने पर केंद्रित उद्यमियों के लिए वहनीय वित्तीय परितंत्र बनाने की दिशा में प्रगति की मिसाल है। ऋण वित्तपोषण प्रदान करने में एक्सिस बैंक की वित्तीय विशेषज्ञता को नेक्स्ट भारत के नवोन्मेषी सामाजिक उपक्रमों के लिए उनकी जरूरत के अनुरूप समर्थन के साथ जोड़कर, हम भारत में बड़े बदलाव लाने की संभावना वाले स्टार्टअप की प्रगति को देखकर उत्साहित हैं।”

इस साझेदारी का उद्देश्य सामाजिक उद्यमों को बढ़ावा देने पर नेक्स्ट भारत वेंचर्स के फोकस के साथ एक्सिस बैंक की वित्तीय क्षमताओं को जोड़कर उद्यमियों के लिए अपेक्षाकृत अधिक समावेशी और वहनीय वित्तीय परितंत्र का निर्माण करना और साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर एमएसएमई के रूप में दीर्घकालिक सफलता के लिए तैयार करना है। इस साझेदारी से यह सुनिश्चित होगा कि दूर-दराज़ के इलाकों के उद्यमियों तक आवश्यक वित्तीय सहायता पहुंचे, ताकि उन्हें सार्थक आर्थिक प्रगति करने और अपने लोगों के लिए असरदार बदलाव लाने में मदद मिल सके।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »