NEW English Version

मोनिन ने मुंबई में अपने पहले और भारत में तीसरे एक्सपेरेंशल स्टूडियो का शुभारंभ किया

मुंबई स्थित मोनिन इंडिया स्टूडियो बेवरेज के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा

अपने प्राकृतिक स्वादों के लिए मशहूर प्रीमियम सिरप ब्रांड, मोनिन ने मुंबई में अपने नए स्टूडियो का शुभारंभ किया है। इस एक्सपेरेंशल स्टूडियो को दिल्ली और बेंगलुरु में अपार सफलता के बाद लॉन्च किया गया है, जो भारतीय बाजार के प्रति मोनिन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत का तीसरा और मुंबई का यह पहला स्टूडियो जुहू क्षेत्र में स्थित है, जो 26 सितंबर, 2024 से ग्राहकों को सेवाएँ देने के लिए तैयार है।

मोनिन स्टूडियो को सह-रचनात्मकता के लिए डिज़ाइन किया गया है और यह एक ऐसा स्थान होगा, जहाँ स्टेकहोल्डर्स इकट्ठा हो सकते हैं, समुदाय के साथ जुड़ सकते हैं और अपनी रचनात्मकता को बढ़ावा दे सकते हैं। यह होरेका प्रोफेशनल्स और इंडस्ट्री लीडर्स के बीच सहयोग को भी बढ़ावा देगा, जिससे उन्हें बिल्कुल नई रेसिपीज़ बनाने में मदद मिलेगी।

मुंबई स्टूडियो के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, मोनिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जर्मेन अराउड ने कहा, “भारत में एफसीबी क्षेत्र (फ्रोज़न कार्बोनेटेड बेवरेज) तेजी से पनप रहा है, और मोनिन बेवरेज क्षेत्र में नवाचार लाने के लिए तत्पर है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के नेतृत्व में संचालित यह स्टूडियो प्रेरणा, बेवरेज और पाक रचनात्मकता का केंद्र होगा। हमारी ‘मेक इन इंडिया’ पहल के हिस्से के रूप में, हम विस्तार के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। इसमें एक फैक्ट्री की स्थापना भी शामिल है, जिसका परिचालन वर्ष 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, हैदराबाद में स्थित हमारा नया रिसर्च और डेवलपमेंट सेंटर हमारे स्टूडियोज़ के लिए स्थानीय स्वाद और अनुकूलित समाधान बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसका उद्देश्य हर स्तर पर समुदायों को जोड़ना है।”

मोनिन सेंटर ‘बॉलीवुड की बेवर्ली हिल्स’ नाम से मशहूर जुहू तारा रोड के पास एक शांत वातावरण वाले बंगले में स्थित है, जिसे बड़ी ही खूबसूरती से पुनर्निर्मित किया गया है। इसका उद्देश्य आतिथ्य को बढ़ावा देना है। इसके खुले लेआउट और आधुनिक इक्विपमेंट को इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि यह रचनात्मकता और विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा दे, ताकि प्रभावशाली नवाचारों को भी बढ़ावा मिल सके। स्थान के अनुकूल ढलने के लिए प्रतिबद्ध इस स्टूडियो में टेराकोटा जाली, क्ले रूफ टाइल्स और वारली कला जैसे एलिमेंट्स को शामिल किया गया है, जिन्हें क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रतिबिंबित करने के लिए सोच-समझकर एकीकृत किया गया है।

अब भारत भर में मोनिन के तीन एक्सपेरेंशल स्टूडियोज़ संचालित हो रहे हैं। ऐसे में, यह स्थानीय जुड़ाव और स्थिरता के प्रति अपने समर्पण को बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करता है, और साथ ही यह स्पष्ट करता है कि जीवन एक रचनात्मक यात्रा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »