NEW English Version

नगर आयुक्त के प्रयासों से मिली राहत

अलीगढ़: नगरीय क्षेत्र में पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाने के लिये प्रयासरत नगर आयुक्त विनोद कुमार ने शुक्रवार शाम को जल निगम और जलकल विभाग के अधीनस्थों के साथ समीक्षा की। नगर आयुक्त की नियमित निगरानी और समीक्षा के फलस्वरूप आने वाले 15 दिनों मेें नगरीय क्षेत्र के सभी 04 जोन में पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाने का नगर आयुक्त ने दावा भी किया है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि आने वाले 10 से 15 दिनों में शहर में सम्भवत् पेयजलापूर्ति की किल्लत दूर होने की संभावना है उन्होनें बताया कि जोन-01 में अमृत योजनान्तर्गत जल निगम द्वारा पार्षद वार्ड 85 बादाम नगर में सीडब्लूआर का निर्माण पूर्ण हो गया है इसका पम्प भी चालू हो गया है मात्र ओटोमेशन का कार्य रह गया है, वार्ड-80 में टयूबवैल व ओवर हैड टैंक का निर्माण पूर्ण हो गया है मात्र लाइन जुड़ना बाकी रह गया है। पार्ष वार्ड-64 बरौला बाईपास में सीडब्लूआर व ओवर हैड टैंक का निर्माण पूर्ण हो गया है अगले 7 दिन में उक्त कार्यशील हो जायेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि जोन-02 में पार्षद वार्ड 17 कुंदन, नगर में ओवर टैंक व सीडब्लूआर का निर्माण पूर्ण हो गया है, वार्ड-33 किशनपुर में ओवर हैड टैंक व सीडब्लूआर का निर्माण पूर्ण हो गया है वार्ड-53 राजीव नगर ओवर हैड टैंक निर्माण हो गया है और वार्ड-33 सरस्वती बिहार में ओवर हैड टैंक निर्माण हो गया है। उक्त सभी ओवर हैड टैंक की टेस्टिग का कार्य शेष रह गया है लगभग 7 दिन में टेस्टिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।

नगर आयुक्त ने बताया कि जोन-03 में पार्षद वार्ड-43 स्काई टावर के लिये सीडब्लूआर ट़की का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है पार्षद वार्ड-66 शाहजमाल डबल ट़की के सीडब्लूआर का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है, पाइप ज्वाइंट करना शेष रहा गया है। पार्षद वार्ड-44 मकदूम नगर में ओवर हैड टै़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। पार्षद वार्ड-06 हड्डी गोदाम मरघट में नलकूप लगा है जिसमें पाइप लाइन से ज्वांइट करना शेष रह गया है। पार्षद वार्ड-77 खैर रोड इस्लाम नगर मेें मिनी नलकूप का निर्माण किया जाना है जिससे इस क्षेत्र में पेयजलापूर्ति प्रभावी बनेगी। पार्षद वार्ड-13 नुनेर गेट मिनी नलकूप का निर्माण किया जाना है जिससे इस क्षेत्र में भी पेयजलापूर्ति प्रभावी बनेगी। पार्षद वार्ड-09 तुर्कमानगेट पुलिस चैकी के सामने मिनी नलकूप का निर्माण होना है जिससे इस क्षेत्र में भी पेयजलापूर्ति प्रभावी बनेगी।

नगर आयुक्त ने बताया कि जोन-04 में पार्षद वार्ड-54 में सीडब्लूआर व नलकूप का निर्माण हो गया है पाइप लाइन जुड़ना शेष है। पार्षद वार्ड-54 संगमबिहार बरोला बाईपास पर मिनी नलकूप का निर्माण हो गया है मात्र कनैक्शन जुड़ा रहा गया है। पार्षद वार्ड-10 अचल ताल मिनी नलकूप लग गया है पाइप लाइन जोड़ना शेष है। पार्षद वार्ड-42 दानपुर कम्पाउण्ड में मिनी नलकूप लग गया है कनैक्शन होना शेष है। पार्षद वार्ड-56 शिवपुरी कब्रिस्तान में मिनी नलकूप लगा हुआ है पाइप लाइन से जोड़ा जाना शेष है तथा पार्षद वार्ड-15 में मिनी नलकूप लगा हुआ है उसको पाइप लाइन से सीडब्लूआर से जोड़ा जाना शेष है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »