NEW English Version

संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल मेज़बान टीम ने रिले रेस में भी बनाया स्वर्ण पदक का कीर्तिमान

‘संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ की मेजबानी में सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में आयोजित सी.बी.एस.ई. क्लस्टर – V  एथलेटिक्स मीट 2024 का भव्य समापन समारोह’

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर, हरहुआ की मेजबानी में पिछले तीन दिनों से चल रही सी.बी.एस.ई. क्लस्टर – V एथलेटिक्स मीट 2024 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में   ललित कुमार कपिल (रीजनल ऑफिसर , सी.बी.एस.ई.,  प्रयागराज) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। संस्था सचिव राहुल सिंह एवं निदेशिका डॉ. वन्दना सिंह ने विभिन्न जिलों से पधारे सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की तथा सभी अभ्यागतों के  प्रति आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खिलाडियों को टीम भावना के साथ अपना मानसिक सामंजस्य बनाए रखते हुए नेतृत्व क्षमता को आगे ले जाना चाहिए।  उन्होंने इस एथलेटिक मीट के सफलता पूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु विद्यालय प्रबंधन की सराहना की और आह्वान किया कि सभी विद्यालय खेल के प्रति जागरूकता फैलायें क्योंकि यह एथलेटिक्स मीट हर खिलाड़ी के लिए पहली सीढ़ी होती है जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है। विद्यालय के इंद्रधनुष सभागार में प्रस्तुत समूह गीत एवम् समूह नृत्य ने सभी के मन में अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार किया ।

आज की प्रतिस्पर्धा में भी अनेक खेलों के फाइनल परिणाम घोषित हुए, जिसमें संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर मेज़बान टीम के अर्णव सिंह,उज्ज्वल सिंह,आयुष पटेल तथा आयुष यादव ने एक बार फिर 4×100 रिले रेस में स्वर्ण पदक का कीर्तिमान स्थापित किया । 

ट्रिपल जंप गर्ल्स अण्डर- 19 में प्रथम स्थान रश्मि रोशन (रेडियंस सेंट्रल एकेडमी जलालपुर) तथा ट्रिपल जम्प, अंडर 19 में प्रथम स्थान आकाश यादव ( एम. आई. पब्लिक स्कूल सारनाथ), लांग जंप, गर्ल्स अण्डर-14 में प्रथम स्थान शानू यादव ने , 4x 400 मीटर रिले रेस बॉयज अण्डर-19 में प्रथम स्थान लक्ष्य यादव, आदित्य पाल, शिवम् यादव तथा सत्यम ने प्राप्त किया । 400 मीटर  दौड़, बॉयज अण्डर-19 में प्रथम स्थान आकाश यादव (एम. आई. पब्लिक स्कूल, सारनाथ), 400 मीटर दौड़, गर्ल्स अण्डर-19 में प्रथम स्थान आयुषी सिंह (आर्मी पब्लिक स्कूल, अयोध्या) 400 मीटर दौड़,बॉयज अण्डर-17 में प्रथम स्थान शनी पाल (एम. पी. पब्लिक स्कूल, सारनाथ), 500 मीटर दौड़, बॉयज अण्डर-19 में प्रथम स्थान दिव्यांश सिंह ( डी. पी. एस. विशोखर, वाराणसी) तथा  400 मीटर दौड़, गर्ल्स अण्डर-17 में प्रथम स्थान इशिका वर्मा (आई. बी. एकेडमी अयोध्या ) ने अपने नाम किया । अंडर -17, डिस्कस थ्रो में काशवी शर्मा (टैगोर पब्लिक स्कूल ), अंडर 17, लांग जम्प में निशा पटेल (मेरी सिटी स्कूल नारायणपुर), अंडर 19, शॉट पुट में शुचि शुक्ला (डॉलिम्स पब्लिक स्कूल), अंडर -14, लांग जम्प में आदर्श यादव (किड्स किंगडम सीनियर सेकेंडरी), अंडर17, ट्रिपल जम्प में साहिल पांडेय (ए. आई. आई. एकेडमी सदर, वाराणसी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  

बालिका वर्ग में बेस्ट एथलीट तथा बेस्ट परफ़ॉर्मर की ट्रॉफी अवध इंटरनेशनल स्कूल की पलक तिवारी के नाम रही तथा बालक वर्ग में यह ट्रॉफी ए. आई. आई. अकडेमी के साहिल पांडेय ने अपने नाम की। ओवरऑल चैंपियनशिप रेडियंट पब्लिक स्कूल, अंबेडकर नगर के नाम रही।  

संस्था की प्रधानाचार्या ने सभी खिलाडियों एवं उनके कोच के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस एथलीट मीट में श्री एजाज़ अहमद खान (टेक्निकल ऑब्ज़र्वर) तथा श्री ओ. पी. यादव (ऑब्सर्वर) फोटो फिनिश पॉइंट पर लगातार बने रहे जिनके सहयोग के लिए विद्यालय कृतज्ञता ज्ञापित करता है ।

इस एथलेटिक मीट  में श्री के.एन. सिंह के कुशल निर्देशन में शारीरिक शिक्षा विभाग के सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही है। कार्यक्रम का संचालन श्री जीतेन्द्र पांडेय एवं श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »