NEW English Version

मिशन शक्ति के माध्यम से दिया सुरक्षा सम्मान और स्वावलम्बन का सन्देश

 वाराणसी : संत अतुलानंद कॉन्वेण्ट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ, वाराणसी के इन्द्रधनुष सभागार में मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के अन्तर्गत महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन तथा टीम मीडिया एक्सपर्ट्स के सौजन्य से महिलाओं, बालिकाओं व बच्चों की आत्मसुरक्षा हेतु पाँच दिवसीय ‘निडर’ कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न हुआ, जो विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के परिप्रेक्ष में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मोहित अग्रवाल  (पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट, वाराणसी) की गरिमामयी उपस्थिति से सभी के भीतर अपूर्व उत्साह का सृजन हुआ। यह कार्यक्रम श्रीमती पद्मजा चैहान (ए0डी0जी0वी0सी0एस0ओ0) के कुशल निर्देशन में किया गया, जिसमें मातृशक्ति को नमन करते हुए नारी सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन के मूलमंत्र को दोहराया गया। उत्तर प्रदेश के सात विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाली इस विशेष कार्यशाला में चयनित प्रथम शहर वाराणसी में आज इस  पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन किया गया।

सजगता एवम् सशक्तिकरण को समर्पित इस अभियान के द्वारा साइबर बुलिंग, एसिड अटैक तथा अश्लील वीडियोग्राफी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विशेष जानकारी दी गई। संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी एवम् निदेशिका डा० वंदना सिंह जी ने पुलिस विभाग से पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवम् अन्य पदाधिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की एवम् यह आश्वासन दिया कि विद्यालय के शिक्षकों एवम् विद्यार्थियों के  माध्यम से यह संदेश समाज को जागरूकता और सशक्तिकरण से जोड़ेगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० नीलम सिंह जी ने पुलिस विभाग की इस पहल को सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवा पीढ़ी को न सिर्फ ज्ञान से समृद्ध करते हैं अपितु उनमें समाजिक समरसता को भी बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव एवम् मनीषा पाण्डेय ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »