NEW English Version

नगर आयुक्त का वादा महापौर के मार्गदर्शन व पार्षदों के सहयोग से सुधरेगी शहर की पेयजलापूर्ति

पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त ने उठाया अहम कदम-बिना पार्षद की संस्तुति के हैंडपंप मरम्मत भुगतान पर लगी रोक-चीफ़ इंजीनियर को नगर आयुक्त ने जलकल का बनाया प्रभारी जीएम

अलीगढ़: नगर निगम में पेयजल किल्लत को लेकर आने वाली जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पेयजल समस्याओं के निस्तारण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगर आयुक्त विनोद कुमार की पहल पर शुरू किए गए पार्षद संवाद कार्यक्रम के तहत सोमवार शाम जवाहर भवन में  वार्ड 01 से वार्ड 15 तक के पार्षदों के साथ नगर आयुक्त ने अपने सभी जल निगम, जलकल व सीएनडीएस अधिकारियों को बैठाकर वार्ड की पेयजल समस्याओं पर संवाद किया

बैठक में कई पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में हैंडपंपों के खराब होने, पाइप लाइन में प्रेशर से आपूर्ति न आना, ट्यूब वेल के रिबोर कराये जाने, लीकेज मरम्मत के लिये लेबर कम होने, वार्ड में मिनी नलकूपों को जल्द क्रियाशील करने, लीकेज मरमत की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करने जैसी समस्याओं को पार्षदों ने नगर आयुक्त के समक्ष रखा। 

पार्षदों की समस्याओं पर बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर आयुक्त ने बिना पार्षद की संस्तुति के किसी भी हैंडपंप मरम्मत भुगतान पर रोक लगा दी। नगर आयुक्त ने वार्ड 13 में कम प्रेशर सप्लाई पर एक्शन लेते हुए जेई नरेंद सिंह को तत्काल वार्ड में मोनो ब्लॉक मोटर इस्तेमाल करने वालो पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने त्योहारों को देखते हुए सभी पेयजल प्रभारियों को पार्षदों से समन्वय कर पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाये रखने के सख़्त निर्देश दिए। जीएम के रिक्त कार्य को देखते हुए नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर सुरेश चंद को प्रभारी जीएम का चार्ज दिया है। वही नगर आयुक्त ने पार्षदों को बताया कि पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने की दृष्टिगत हैंडपंप मरम्मत और लीकेज मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने पार्षदों को पूर्ण रूप से आश्वास करते हुए *कहा माननीय महापौर के नेतृत्व में अलीगढ़ में चौमुखी विकास व शहर की पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए सभी माननीय पार्षदों का सहयोग अमूल्य है माननीय पार्षदों के सहयोग और जनहित सुझावों के आधार पर आने वाले समय में शहर में पेयजलापूर्ति को बेहतर बनाने का प्रयास रहेगा*

*नगर आयुक्त ने बताया कि संवाद बैठक में आए जनहित सुझाव और समस्याओं पर गुणवत्ता पूर्वक और समय अंतर्गत निस्तारण करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्राथमिकता के लिए सभी अधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

आज बैठक मे मंचासीन माननीय नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र माननीय पार्षद राकेश ठाकुर मनोज कुमार अंशु अग्रवाल नसी अहमद मोहम्मद आशिफ़ रीनू सैनी लाल सिंह ओमवती पार्षद प्रतिनिधि समेत सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह सहायक अभियंता पुष्पेंद्र सिंह जेई नरेंद्र सिंह नाज़िर संजय सक्सेना स्टोनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब वशिष्ठ कुमार जलविभाग सहित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »