NEW English Version

स्कूल के छात्रों में योग और शारिरिक स्वास्थ्य जागरूकता के से मिनार का आयोजन

 वाराणसी : पूर्वांचल खेल संस्था द्वारा आयोजित के वी पब्लिक स्कूल, सुसुवाही में स्कूल के छात्रों में योग और शारीरिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार के कार्यक्रम में वाराणसी महापौर मनानीय अशोक तिवारी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और साथ मे विशिष्ट अतिथि महानगर अध्यक्ष श्री सर्वेश पांडेय और जिलाध्यक्ष श्री पवन सिंह क्रीड़ा भारती की  उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए महापौर ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा “योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह हमें तनाव से मुक्ति दिलाता है और हमारे जीवन को संतुलित बनाता है।”

महापौर जी ने बच्चों को योग के विभिन्न आसनों के बारे में बताया और कहा “योग से हमारा शरीर मजबूत होता है, मन शांत होता है और हमारी एकाग्रता बढ़ती है।” इसके बाद, महापौर  ने स्वास्थ्य जागरूकता पर भी बल दिया और कहा: “स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी धन है। हमें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और नियमित जांच करानी चाहिए।”

कार्यक्रम में विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया गया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई साथ ही में मंच का संचालन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक डॉ अजय कुमार पांडेय ने बच्चो को रोज सुबह योग करने के लिए प्रेरित किया।

आज के सेमिनार की अध्यक्षता पूर्वांचल खेल संस्था की योग – अध्यक्ष श्रीमति साधना जैसवाल ने किया और मंच पर उनका साथ योगिनी सुरभि सिंह यादव योग गुरु आशीष पांडेय ने दिया।

स्कूल के प्रबंधक श्री अजय पांडेय सहित सभी का धन्यवाद पूर्वांचल खेल संस्था के महासचिव श्री आनन्द पाठक जी ने किया। इस अवसर पर अखिलेश पांडे, गुड्डू पटेल जी(पार्षद वार्ड ३९) वंदना बेताल, सिमरन श्रीवास्तव, रितेश तिवारी एवम अन्य अध्यापक, अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »