NEW English Version

ग्लेनमार्क ने 18 साल की उम्र से घर पर ब्लड प्रेशर की जांच को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया पर राष्ट्रीय स्तर के पहल की शुरुआत की

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) और ग्लेनमार्क लिमिटेड ने “टेक चार्ज @ 18” के अंग के तौर पर हर महीने की 18 तारीख को “राष्ट्रीय बीपी स्क्रीनिंग दिवस” के रूप में मनाने की पहल की शुरुआत की

मुंबई– हृदय रोग के प्रबंधन में अग्रणी, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (ग्लेनमार्क) ने आज गेटवे ऑफ इंडिया पर उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जागरूकता अभियान, “टेक चार्ज @ 18” की शुरुआत की। यह पहल, 18 साल की उम्र से ही रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की निगरानी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है।

एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) ने हर महीने की 18 तारीख को “टेक चार्ज ऐट 18 (18 साल की उम्र में अपना ज़िम्मा लें) – बीपी स्क्रीनिंग दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा की है जिसके तहत 18 साल और इससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए ब्लड प्रेशर की नियमित जांच को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह गठजोड़ ग्लेनमार्क और एपीआई की हाइपरटेंशन के बारे में जागरूकता और निदान के बारे में जानकारी बढ़ाने के संबंध में उल्लेखनीय प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है।

इस अभियान का उदघाटन 2 घंटे के 3डी वीडियो प्रोजेक्शन के साथ हुआ, जिसमें शुरुआती दौर में ही रक्तचाप निगरानी के महत्वपूर्ण महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। यह नवोन्मेषी डिस्प्ले एक शक्तिशाली माध्यम की भूमिका अदा करता है जो अपनी ओर से पहल करने के लिए प्रेरित करता है और हाइपरटेंशन के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शिक्षित करने के अभियान के प्रति प्रतिबद्धता को और दृढ़ करता है। इस प्रभावशाली कार्यक्रम को लाइव-स्ट्रीम किया गया, जिसे विभिन्न प्लेटफार्मों के ज़रिये 100,000 से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों ने देखा। ग्लेनमार्क इस पहल के माध्यम से 10 करोड़ भारतीयों को हाइपरटेंशन के बारे में शिक्षित करना चाहती है।

यह अभियान आम जनता के बीच ब्लड प्रेशर की निगरानी शुरू करने की सही उम्र से जुड़ी जानकारी कमी को पूरा करता है। बड़ी तादाद में युवाओं को हाइपरटेंशन1 और इससे होने वाली जानलेवा परेशानियों, जैसे दिल के दौरे से पीड़ित होने का जोखिम है और यह हाल में देश के युवाओं के बीच ऐसी बीमारियां तेज़ी से बढ़ी हैं।

ग्लेनमार्क के व्यापक दृष्टिकोण में प्रारंभिक दौर में ब्लड प्रेशर की जांच के महत्व के बारे में लगभग 100,000 स्वास्थ्य पेशेवरों को प्रशिक्षित करना शामिल है। इस अभियान के तहत उल्लेखनीय निम्न उपलब्धियां हासिल की गईं:

• 50 युवा जागरूकता कार्यक्रम: शुरुआत में ही ब्लड प्रेशर की निगरानी की ज़रूरत पर बल देने के लिए कॉलेज के छात्रों को शामिल करना।

• डिजिटल आउटरीच: bpincontrol.com, सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर भागीदारी के ज़रिये 1 करोड़ से अधिक लोगों से जुड़ना।

• 00+ हाइपरटेंशन जागरूकता रैलियां: विश्व हाइपरटेंशन और विश्व हृदय माह के मद्देनज़र देश भर में 900 से अधिक हाइपरटेंशन जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया।

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के अध्यक्ष और व्यवसाय प्रमुख – इंडिया फॉर्मूलेशंस, आलोक मलिक ने इस अभियान के बारे में कहा, “ग्लेनमार्क में हम भारत में हाइपरटेंशन से मुकाबले के बारे में जागरूकता पैदा करने और सार्थक प्रभाव डालने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। हाइपरटेंशन के मामले, खासकर युवाओं में, चिंताजनक दर से बढ़ रहे हैं2, इसलिए हमारे लिए शुरुआत में ही रोकथाम के उपायों के साथ कदम उठाना जरूरी हो गया है।  यह अभियान जनता को शिक्षित करने और उन्हें अपने ब्लड प्रेशर को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए सशक्त बनाने पर केंद्रित है। शुरुआत में ही इसकी रोकथाम के लिए पहल करने से भविष्य की स्वास्थ्य समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती हैं और बेहतर जीवन जीने में मदद मिल सकती है। संपर्क के व्यापक प्रयासों के ज़रिये हमारा लक्ष्य है, भारत में स्वास्थ्य प्रथाओं में हाइपरटेंशन  जागरूकता को सबसे आगे रखना है।”

इस पहल को हाल ही में आए आईसीएमआर के एक अध्ययन के आंकड़ों से समर्थन मिलता है, जिसमें दिखाया गया है कि भारत में 20 साल और उससे अधिक आयु के 35%3 लोगों को हाइपरटेंशन है जबकि शहरी आबादी में यह दर 40.7% तक है। भारत के राष्ट्रीय स्वास्थ्य लक्ष्यों में एक है, 2025 तक हाइपरटेंशन के प्रसार को 25% तक की कम करना। ग्लेनमार्क का यह अभियान, व्यापक जागरूकता और सक्रिय स्वास्थ्य प्रबंधन को बढ़ावा देकर इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »