NEW English Version

धार्मिक पर्यटन की बेहतर सुविधाओं पर ओयो और होटल प्रबंधकों की चर्चा, शीर्ष का सम्मान

लखनऊ: ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो ने उन शीर्ष होटल व्यवसायियों को सम्मानित किया, जिन्होंने लखनऊ के आतिथ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में होटल मालिक, इंडस्ट्री लीडर्स और ओयो के प्रतिनिधि आतिथ्य क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों का जश्न मनाने और धार्मिक पर्यटन में अपेक्षित वृद्धि पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 85,000 करोड़ रुपए से अधिक के कुल निवेश के साथ प्राइवेट सेक्टर के लगभग 500 प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं। इन प्रोजेक्ट्स का लक्ष्य राज्य में स्थित सभी धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों को वैश्विक पर्यटन केंद्रों के रूप में स्थापित करना है। ओयो ने इस योजना की सफलता के प्रति प्रतिबद्धता के तहत अपने साथ जुड़े होटल व्यवसायियों के साथ अगले कुछ महीनों के लिए रणनीति पर चर्चा की ।  बैठक में प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं को हरसंभव सहूलियत देने का निर्णय लिया गया और इस काम में तकनीक का बेहतर इस्तेमाल किये जाने पर ज़ोर दिया गया।  

ओयो स्थानीय होटल मालिकों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके तहत, कंपनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उन सभी होटल पार्टनर्स को सम्मानित किया, जिन्होंने कुशलता के साथ मेहमानों की जरूरतों को बेहतरी से पूरा किया है। इस आयोजन के दौरान छुट्टियाँ मनाने और धार्मिक यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए लखनऊ को एक पसंदीदा गंतव्य बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

ओयो के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से भारत में धार्मिक पर्यटन की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में बात की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल होने के नाते लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी को आध्यात्मिक लोगों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक पर्यटकों के साथ, स्थानीय होटल मालिकों के पास एक अनूठा अवसर है कि वे मेहमानों को कुशलतापूर्वक सेवाएँ प्रदान करें।

इस सम्मान समारोह में एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जो धार्मिक पर्यटन में वृद्धि की तैयारी पर आधारित था। इस दौरान, ओयो के शीर्ष नेतृत्व ने मेहमानों को बेहतर अनुभव प्रदान करने और टेक्नोलॉजी-संचालित समाधानों का उपयोग करने पर व्यावहारिक सुझाव दिए।

ओयो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर वरुण जैन ने कहा, “हमारे होटल पार्टनर्स ओयो हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की रीढ़ हैं। ऐसे में, हम हमेशा ही उन्हें महत्व देने और उनका समर्थन करने में विश्वास करते हैं। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने, कनेक्टिविटी बढ़ाने और आगामी प्रोजेक्ट्स पर सरकार के बढ़ते फोकस के चलते लखनऊ आने वाले धार्मिक यात्रियों के लिए एक प्रमुख केंद्र बनने के लिए तैयार है। हम आपकी संपत्तियों को बेहतर बनाने और पर्यटकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए उपकरण और प्रौद्योगिकी प्रदान करके आपकी प्रगति में मदद करने के लिए उत्सुक हैं।”

समारोह का समापन ओयो द्वारा शहर और आसपास के क्षेत्रों में होटल प्रशिक्षकों के साथ सामूहिक काम करने की प्रतिज्ञा के साथ हुआ, जिससे उन्हें आने वाले समय में ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने और उत्कृष्ट अतिथि अनुभव प्रदान करने में मदद मिलेगी। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »