NEW English Version

धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  और लाल बहादुर शास्त्री जयंती-महापौर नगर आयुक्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के पदचिन्हों पर चलने का दिलाया संकल्प

अलीगढ़ : संसार को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता हेतु प्रेरित करके विश्व को शान्ति का मार्ग दिखाने वाले, महान नेता, त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी  की 155 वी जयंती एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती नगर निगम में धूमधाम से मनाई गई परंपरागत गांधी जयंती और शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर नगर निगम सेवा भवन प्रांगण में महापौर प्रशान्त सिंघल नगर आयुक्त विनोद कुमार, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव संग पार्षद अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यर्पण करते हुए अहिंसा के पथ पर चलने का संकल्प लिया।

भव्य कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी का लाइव प्रसारण नगर निगम सेवा भवन में हुआ l स्वच्छता के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने स्वच्छ घर, स्वच्छ स्कूल, स्वच्छ सारथी क्लब के साथ बेतरीन कार्य करने वाले सफ़ाई कर्मचारियों, एसएफआई को महापौर और नगर आयुक्त ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महापौर प्रशान्त सिंह ने कहा महात्मा गांधी जी ने देश को अहिंसा के बल पर आज़ादी दिलाई है स्वच्छता के प्रति सेवा से ही देश प्रदेश जिला स्वच्छ बन सकता है देश के 60 करोड़ आबादी अगर स्वच्छता के प्रति अपने दायित्व समझे तो निश्चित रूप से भारत स्वच्छ भारत होगा ।

इस अवसर पर नगर निगम अलीगढ़ द्वारा नगर निगम सीमा क्षेत्र में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कार्यक्रम के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में माल्यार्पण कराया गया।

महापौर व नगर आयुक्त ने स्वच्छता के महानायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर लोगों को महापुरुषों के जीवन से सीख लेने और उनके बताए गए पद चिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया।

पार्षद/अधिकारी/कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए पूर्ण मनोयोग से स्वच्छता के प्रति नियमित रूप से सेवा करने का आह्वान किया।

*कार्यक्रम का संचालन विजय गुप्ता कार्यक्रम की कवरेज एवं मीडिया रिपोर्ट एहसन रब कार्यक्रम की व्यवस्था नाज़िर संजय सक्सेना ने की कार्यकम में पार्षद लाल सिंह सददाम अशरवी उमेद आलम आदिल अहमद राज बहादुर नईम अहमद अपर नगर आयुक्त  राकेश कुमार यादव नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश कुमार उप नगर आयुक्त अमित कुमार, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह , मुख्य अभियंता सुरेश चंद्र अधिशासी अभियंता अजय राम समेत सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »