NEW English Version

भारत माता अभिनंदन संस्थान द्वारा सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” को “भारत माता अभिनंदन सम्मान 2024” से किया गया सम्मानित

 बिलासपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती अवसर पर  02 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार सुरेश सिंह बैस शाश्वत जी को भारत माता अभिनन्दन संगठन, केन्द्रीय कार्यालय भिवानी, हरियाणा द्वारा भारत माता अभिनन्दन दिवस पर आयोजित समारोह में भारत माता अभिनन्दन सम्मान-२०२४ से सम्मानित किया गया। विदित हो श्री बैस द्वारा सामाजिक क्षेत्र में कई संगठन में समाज सेवा के लिए अनेक कार्य किये गए हैं। कोरोना काल के समय लगातार दो वर्ष तक अनेक पीड़ित व्यक्तियों तक अनाज वितरण, सैनिटाइजर एवं फेस मास्क वितरण निशुल्क किया गया। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की तीन कन्याओं का विवाह कराया गया। जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट किया गया। बिलासपुर जेल में निरुद्ध बंदियों  हेतु कानूनी सहायता कार्य तीन वर्ष तक किया गया। इसी तरह इनके द्वारा सतत अनेक समाज सेवी कार्य किये जा रहे हैं। इन्ही उत्कृष्ट समाज सेवी कार्यों के लिए संस्था भारत माता अभिनन्दन संगठन, भिवानी, हरियाणा द्वारा समाज उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु सम्मानित किया गया है।

सुरेश सिंह बैस "शाश्वत"
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”

हाल ही में साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर रामधारी सिंह दिनकर साहित्य सेवा सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। समाज सेवा के साथ साथ साहित्यकार के रूप में भी कार्य करने का इनका वृहद अनुभव है। साम्प्रदायिक सौहार्द्र विषय पर रचित इनकी कविता – धर्म के नाम पर, समन्वय तथा मानव चिंतन,संघर्ष, इन्टरव्यू में शब्दों का गठन तथा तर्क बुद्धिवाद के प्रति इनका प्रयास सराहनीय रहा है। इनकी अधिकतर रचनाएं राष्ट्रप्रेम व सुन्दर समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहती हैं। इन संस्थाओं के आयोजक/संयोजक ने कहा कि सुरेश सिंह बैस की रचनाएं पढ़ते ही मन व हृदय को स्पर्श कर जाती है, इनके जैसे साहित्यकार ही समाज में परिवर्तन के वाहक बनकर, अपने जड़ों से जुड़कर व सनातन संस्कृति को प्रचारित करके भारत को पुनः विश्व गुरु बनायेंगे। संस्था द्वारा आयोजित इस सम्मान कार्यक्रम में भारत के सभी राज्यों के प्रतिनिधि समाज सेवी महानुभावों को सम्मानित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि  सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” समाजसेवी सामाजिक संस्था अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन के छत्तीसगढ़ स्टेट प्रवक्ता एवं समाज सेवा में लगी संस्था “हितार्थ एक सेवा” के फाउंडर मेंबर भी हैं! समाजसेवा एवं साहित्य के क्षेत्र  में पिछले कई वर्षों से कार्यरत हैं। सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदत्त करते हुए भारत माता अभिनंदन संस्थान ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »