NEW English Version

महापौर नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाकर किया श्रमदान-दिया स्वच्छता का पैग़ाम-शहर की मुख्य सड़कों को कचरा मुक्त बनाने का अभियान हुआ शुरू


त्योहारों को लेकर महापौर नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण-शहर को स्वच्छ बनाने के लिये महापौर नगर आयुक्त ने मांगा सहयोग


अलीगढ़ : नवरात्र दशहरा और दीपावली पर शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे महापौर प्रशान्त सिंघल और नगर आयुक्त विनोद कुमार ने स्वच्छता के प्रति शहर वासियों की सोच और व्यवहार परिवर्तन की मुहिम को शुरू किया है। इसके लिए महापौर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से नगर निगम स्तर से अर्बन एनवायरमेंट कंपनी के सहयोग से शहर के एंट्री मार्गों को पूर्ण रूप से कचरा मुक्त बनाने का अभियान भी शुरू किया है।


क्वारसी कमिश्नरी के सामने अभियान की शुरुआत करते हुए शहर वासियों को साफ सफाई के प्रति दायित्व समझने और घर से ही स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन के लिए महापौर और नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाते हुए शहर वासियों को स्वच्छता का पैगाम दिया। महापौर और नगर आयुक्त ने सड़क पर झाड़ू लगाई और श्रमदान करते हुए सफाई कर्मचारियों को अपने दायित्वों के प्रति रोज़ाना मेहनत से काम करने के लिए कहा।


महापौर नगर आयुक्त ने जीवनगढ़ चौराहे से क्वार्सी चौराहे से रामघाट रोड दीनदयाल तक पैदल घूम घूम कर दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान के कूड़े को दो कूड़ेदान में रखने के लिए समझाया महापौर ने  दुकानदारों को समझाते हुए कहा शहर की सफाई का जिम्मा भलेई नगर निगम का है लेकिन सफाई व्यवस्था को बनाने की जिम्मेदारी शहर के सभी नागरिकों की है।

नगर आयुक्त ने बताया कि आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम अलीगढ़ द्वारा शहर के प्रमुख एंट्री मार्गों पर बरसों पुराने कचरे को हटाकर साफ सफाई का अभियान जनसहभागिता से शुरू किया गया है इस अभियान के अंतर्गत सड़क के दोनों किनारे पर बने दुकानदारों को दो कूड़ेदान अनिवार्य रखने होंगे सड़क पर अतिक्रमण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा अतः ऐसे दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाए और दो कूड़ेदान अनिवार्य रूप से रखें अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा जुर्माने की कार्यवाई की जाएगी।

अभियान में अपन नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता यांत्रिक अजय कुमार राम, पीआरओ अहसान रब, अर्बन कम्पनी हैड अहसान सैफी आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »