NEW English Version

नुमाइश ग्राउंड में रावण दहन की व्यवस्थाओ में जुटा नगर निगम

बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरे पर रावण दहन का आयोजन नुमाइश ग्राउंड में होने जा रहा है जिसको देखते हुए अलीगढ़ नगर आयुक्त विनोद कुमार ने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल व पदाधिकारियों से फीडबैक लेते हुए रावण दहन स्थल नुमाइश ग्राउंड का निरीक्षण किया। रावण दहन स्थल नुमाइश ग्राउंड में पानी निकालने के साथ समतलीकरण का काम नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर किया और ग्राउंड में चारों ओर साफ सफाई के लिए नगर निगम द्वारा विशेष सफाई अभियान भी शुरू किया गया है।

दशहरे के अवसर पर निकलने वाली परंपरागत शोभायात्रा के मार्ग पर पैचवर्क कराने की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता को रावण दहन स्थल पर समतलीकरण कार्य को 48 घन्टे में पूरा करने व रावण दहन के समय आने वाले पथ विक्रेताओं को गंदगी न करने व कूड़ेदान इस्तेमाल करने की हिदायत देने की जिम्मेदारी प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी और सहायक नगर आयुक्त को दी।

नगरायुक्त ने श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल और मौजूद पदाधिकारियों को भव्य और आकर्षक व्यवस्थाओं को रावण दहन स्थल और शोभायात्रा मार्ग पर कराने का वादा किया है।

नगर आयुक्त ने बताया कि परंपरागत रावण दहन स्थल नुमाइश ग्राउंड और उसके चारों ओर एवं परंपरागत रावण दहन सिंहासन मेला रामलीला भवन से आर्य समाज रोड से आगरा रोड, जिन्दल रोड,मिरूमिल चौराहा, पत्थर बाजार, बांस मण्डी चौराहा, रघुवीर पुरी, होली चौक, सिटी कालेज के पीछे होकर जी0टी0 रोड मित्तल गेट होकर प्रदर्शनी मैदान को देखते हुए 04 सेक्टर बनाये है हर सेक्टर में 01 नोडल अधिकारी, प्रभारी नगर स्वास्थ्य  अधिकारी, सहायक अभियंता जल, मुख्य अभियन्ता, प्रभारी लाइट सहित 20 अधिकारी/कार्मिकों सहित 250 सफाई कर्मचारियों की 30 क्यूक्कि एक्शन टीमें तैनात रहेंगी।

उन्होंने बताया कि रावण जलने तक नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344, 05712750250 व टोल फ्री 1533 को निरंतर एक्टिव रखा जायेगा और साथ आयोजन में आयी भीड़ के जाने तक अथवा 1.30 घण्टा बाद तक जनरेटर सेट एक्टिव रखा जाएगा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगर निगम अलीगढ़ परंपरागत दशहरे के आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत है आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है गत वर्षो की भांति इस वर्ष की भव्य आयोजन का गवाह बनेगा नुमाइश प्रांगण।

विमल अग्रवाल ने बताया नगर आयुक्त जी ने व्यवस्थाओं को बेहतरीन कराने का वादा किया है तेज़ी से समतलीकरण काम किया जा रहा भव्य व आकषर्क होगा रावण दहन व शोभायात्रा का आयोजन होगा।

निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, मुख्य अभियंता सुरेश चंद मुख्य अभियंता यांत्रिक अजय राम प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल अर्जुन गोविल अनुराग गुप्ता अनु बीड़ी, विक्रांत गर्ग आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »