NEW English Version

सी.बी.एस.ई. के  तत्वावधान में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स मीट 2024 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न

मॉडर्न पब्लिक स्कूल बना चैम्पियन

संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ की मेजबानी में सी.बी.एस.ई. के तत्वावधान में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स मीट 2024 का भव्य एवम् शानदार समापन समारोह  सम्पन्न हुआ । आज मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल विनोद कुमार जी (पोस्ट मास्टर जनरल) की  गरिमामयी उपस्थिति से अपूर्व ऊर्जा एवम् जोश का संचार हुआ । विशिष्ट  अतिथि के रूप में श्री विदूष सक्सेना जी (ए.सी.पी. कैण्ट, वाराणसी) की प्रेरणादायी उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये। 

आज की नेशनल एथलेटिक मीट में ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शालीमार बाग, दिल्ली के नाम रही । ओवरऑल बालक वर्ग चैम्पियनशिप का खिताब डी.पी.एस. फरीदाबाद के नाम रहा, वहीं बालिका वर्ग में एक बार फिर मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। अण्डर-14 बालक वर्ग में विद्या ज्ञान स्कूल बुलन्दशहर, अण्डर-14, बालिका वर्ग में आई.एस.मसकट तथा विलम्मल बोधि स्कूल चैम्पियन बना। अण्डर-17 बालक वर्ग में ओवरऑल चैम्पियनशिप के लिए आई.एस.मसकट तथा अण्डर -17 बालिका वर्ग में पोदार इंटरनेशनल स्कूल ने ट्रॉफी हासिल की । अण्डर-19 बालक वर्ग में डी.पी.एस. फरीदाबाद सर्वोच्च रहे और अण्डर -19, बालिका वर्ग में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने विजेता ट्रॉफी प्राप्त कर अपने विद्यालय और प्रदेश का नाम रौशन किया। बालक वर्ग में बेस्ट एथलीट अण्डर-14 का खिताब युवराज (आर्यबल भारती स्कूल पानीपत) के नाम रहा वहीं अण्डर-17 की बेस्ट एथलीट अमृत पाल सिंह (दिल्ली पब्लिक स्कूल) ने प्राप्त किया। बालक वर्ग अण्डर-19 में बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी मोहम्मद अता साजिद (डी.पी.एस. फरीदाबाद), बालिका वर्ग में अण्डर-14 में बेस्ट एथलीट मंसा देवी (विलम्मल बोधि विद्यालय), अण्डर-17 के लिए बेस्ट एथलीट नेथ्र एम (विलम्मलम विद्यालय) ने खिताब अपने नाम किया। अण्डर-19 बालिका वर्ग में हृतिका अशोक मेनन (स्टेला मॉरिस कॉन्वेंट स्कूल) ने बेस्ट एथलीट का अवार्ड अपने नाम किया । इसी श्रृंखला में बेस्ट परफॉर्मर बालक वर्ग के लिए मोहम्मद अता साजिद (डी.पी.एस. फरीदाबाद) तथा बेस्ट परफॉर्मर बालिका वर्ग के लिए नेथ्र एम0 (विल्लमल विद्यालय) को यह गौरव प्राप्त हुआ ।

संस्था सचिव ने देश-विदेश से पधारे सभी खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की तथा सभी अभ्यागतों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता ज्ञापित की । 

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि हार-जीत से परे कर्म में विश्वास रखते हुए खिलाडी संगठित टीम भावना व प्रबल निर्णय शक्ति के साथ आगे बढ़ें । समृद्ध युवा-शक्ति ही राष्ट्र का नव-निर्माण कर सकती है।

पधारे विशिष्ट अतिथि ने आह्वान किया कि सभी विद्यालय खेल के प्रति जागरूकता फैलायें, सभी बच्चे में एक विशिष्ट प्रतिभा होती है, विद्यार्थी कभी भी दबाव में न रहें । आज की संशोधित शिक्षा प्रणाली के  माध्यम से खेल द्वारा विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हैं ।

अन्य गणमान्य विशिष्ट जन में श्री चंद्रशेखर जी (पद्मश्री विभूषित), मेजर एस.आर.सिंह जी (प्रबन्धक जे.डी.एस पब्लिक स्कूल), श्री प्रमोद नारायण सिंह जी (प्रबंधक एस.एस. पब्लिक स्कूल ), श्री पवन सिंह जी (जिलाध्यक्ष क्रीडा भारती, जोनल मैनेजर एच.डी.बी. फाइनेंशियल), श्री अभय सिंह जी, श्री किंजवाड़ेकर जी  (संस्कृत भारती प्रांत कोषाध्यक्ष), श्री सिद्धनाथ सिंह जी, डॉ ए.के. राय जी तथा श्री वसंत सिंह जी इत्यादि विशेष रूप से उपस्थित हुए ।

संस्था की निदेशिका डॉ0. वन्दना सिंह जी, विद्यालय के सह-निदेशक श्री आयुष्मान सिंह जी एवं प्रधानाचार्या डाॅ0 नीलम सिंह जी ने खेल के इस अद्भुत समागम एवं देश-विदेश से आये अतिथियों के सहयोग की भरपूर सराहना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रेरणादायी समूह गीत, इन्द्रधनुषी आभा बिखरता नन्हें बच्चों द्वारा प्रस्तुत समूह गीत, नवरात्रि में माँ दुर्गा के स्वरूप को प्रतिस्थापित कराते समूह नृत्य के माध्यम से माँ के साक्षात स्वरूप को परिलक्षित करा दिया ।

दिनांक 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक डाॅ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम बड़ालालपुर, वाराणसी में चल रही इस एथलेटिक्स मीट में डॉ0 संजय चैहान (सी.बी.एस.ई, पर्यवेक्षक) तथा सी.बी.एस.ई, खेलकूद तकनीशियन श्री यू. हरिदास जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। यह नेशनल एथलेटिक्स मीट शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्री काशीनाथ सिंह के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ । संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय, श्री धीरज सिंह एवं श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »