NEW English Version

मिशन शक्ति फेज-5 का हुआ भव्य शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए  मिशन शक्ति फेज 5 अभियान का शुभारंभ नगर निगम ने टीकाराम इंटर कॉलेज में  पेंटिंग रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित कर छात्राओं को पुरस्कृत  और अध्यापिकाओं को नव शक्ति सम्मान देकर सम्मानित करने के साथ हुआ।

मिशन शक्ति पेज 5 के अंतर्गत टीकाराम इंटर कॉलेज में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव एसपी क्राइम ममता कुरील, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह की मौजूदगी में छात्रों को नारी सशक्तिकरण शिक्षित स्वावलंबन स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। तीनों कैटेगरी में प्रथम द्वितीय और तीसरे नंबर पर आई छात्राओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही साथ नगर निगम ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीकाराम की 10 अध्यापिकाओं को नव शक्ति सम्मान से सम्मानित किया।

पेंटिंग प्रतियोगिता प्रथम स्थान शिवानी द्वितीय स्थान भूमिका तृतीय स्थान नेहा, रंगोली प्रतियोगिता प्रथम स्थान शिवानी।

द्वितीय स्थान क्रिस्टी तृतीय स्थान ख्याति मेहंदी प्रतियोगिता प्रथम स्थान मोनिका सैनी द्वितीय स्थान गुंजन तृतीय स्थान हिना को नगर निगम द्वारा पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर टीकाराम इंटर कॉलेज की अध्यापिका श्रीमती रंजना देवी, प्रधानाचार्य अनुराधा वार्ष्णेय रेखा रानी, सीमा कुमारी, नीरज सिंह, बबीता  दीक्षा नागपाल, नम्रता जायसवाल, देश कुमारी  मणिका राघव को नगर निगम द्वारा नव शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना, और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत करना था। प्रतियोगिता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, मतदान की महत्ता, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया। नगर निगम और पुलिस दोनों ने ही छात्राओं को शासन की जनहित योजनाओं नारी सुरक्षा शिक्षा और रोजगार की दिशा में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा, “महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनकी सशक्तिकरण से हमारा समाज मजबूत बनता है।”

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह व एसपी क्राइम ममता कुरील ने संयुक्त रूप से  महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भर, शिक्षा, भ्रूण हत्या, पुलिस सुरक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य, स्रोत पर कूड़ा प्रथकरण, डोर टू डोर कूड़ा संग्रह, पॉलिथीन मुक्त के साथ साथ शासन की जनहित योजना प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बी0ओ0सी0डब्लू0 का पंजीकरण, वन नेशनल वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में महिलाओं की भागीदारी पर विचार व्यक्त किये।

अपर नगर आयुक्त ने कहा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं में सुरक्षा, आत्मनिर्भर, शिक्षा, भ्रूण हत्या, पुलिस सुरक्षा, रोज़गार, स्वास्थ्य स्वावलंबन की भावना जागृत हो रही है मिशन शक्ति एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा महिलाओं की भागीदारी व सहयोग के बिना किसी भी समाज व देश की उन्नति संभव नही है। 

एसपी क्राइम ममता कुरील ने कहा महिलाओं में मिशन शक्ति अभियान से बहुत बदलाव आया है अब महिलाये शिक्षित होकर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रही है और हर फील्ड में अपना परचम लहरा रही है। 

सभी छात्राओं और अध्यापिकाओं ने ने एक सुर में नगर निगम द्वारा मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के उद्धार के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा। 

इस अवसर पर नगर निगम की ओर से कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना पीआरओ एहसान रब, मीडिया सेल से विनय सिंह रजत कुमार , अभिनव चौधरी क्वारसी प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार महिला थाना प्रभारी नीलम यादव व मिशन शक्ति सेल की टीम मौजूद थी। 

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »