NEW English Version

भूमि संसाधन विभाग ने विशेष अभियान 4.0 का कार्यान्वयन किया

भूमि संसाधन विभाग (डीओएलआर) स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को न्यूनतम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर, 2024 तक अपने सभी कार्यालयों में विशेष अभियान 4.0 को पूरे उत्साह के साथ कार्यान्वित कर रहा है।

विभाग ने सभी लंबित संदर्भों का निपटान करने, भौतिक फाइलों और ई-फाइलों की समीक्षा करने तथा अपने विभिन्न कार्यालय परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने अब तक चार स्वच्छता अभियान चलाए हैं तथा उचित प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद कुछ चिन्हित अप्रचलित अनुपयोगी वस्तुओं का निपटान किया है। विभाग द्वारा 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस उद्देश्य के लिए एक विशेष स्वच्छता योजना तैयार की गई है। सभी कर्मचारियों को कार्यालयों में स्वच्छ कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया है।

स्वच्छता ही सेवा के तहत, विभाग ने कई गतिविधियाँ शुरू कीं। महत्वपूर्ण गतिविधियां, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, हैं: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत कार्यालय परिसरों में पौधारोपण अभियान, कर्मचारियों के लिए निबंध और नारा लेखन प्रतियोगिताएँ और विभिन्न मुद्दों पर सफाई कर्मचारियों को जागरूक करना। भूमि संसाधन विभाग और ग्रामीण विकास विभाग ने 2 अक्टूबर, 2024 को कृषि भवन, नई दिल्ली के पास ‘श्रमदान’ गतिविधियों में संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। 1 अक्टूबर 2024 को विभाग में भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल द्वारा ‘सरकारी कार्यालयों में साइबर सुरक्षा’ पर एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया।

विभाग ने शिवाजी स्टेडियम एनेक्सी कार्यालय परिसर में अपने रेजुवे वेलनेस सेंटर में 13 और 27 सितंबर, 2024 और 10 अक्टूबर 2024 को तीन योग सत्र आयोजित किए। वेलनेस सेंटर का उपयोग कर्मचारियों द्वारा तनाव कम करने संबंधी प्रबंधन के हिस्से के रूप में योग किया जाता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »