NEW English Version

ज़ोहेब सिद्दीकी ने बताया ‘मैं दिल तुम धड़कन’ के शीर्षक और उनके पसंदीदा गीत के बीच का अनोखा रिश्ता

संगीत की शक्ति अक्सर हमारे दिलों को छूने और हमें उस गीत के बोल से जोड़ने में सक्षम होती है, जिसे कई बार हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। शेमारू उमंग के लोकप्रिय शो ‘मैं दिल तुम धड़कन’ में इसका एक खूबसूरत उदाहरण देखने को मिलता है। इस शो ने न केवल अपनी भावनात्मक कहानी से दर्शकों का दिल जीता है, बल्कि इसके शीर्षक ने भी उनके बीच एक गहरा भावनात्मक कनेक्शन बनाया है। ऐसे में शो में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता ज़ोहेब अशरफ सिद्दीकी ने हाल ही में शो के शीर्षक और इससे जुड़े एक प्रसिद्ध गाने के बारे में दिलचस्प खुलासा किया है।

ज़ोहेब ने जब पहली बार शो का नाम सुना तो उनके मन में क्या विचार आए, इसके बारे में बताते हुए वे कहते हैं, “मैं किशोर कुमार का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं! जब मैंने शो साइन किया और इसका फाइनल नाम ‘मैं दिल तुम धड़कन’ सुना, तो मुझे तुरंत किशोर दा का वो अमर गीत याद आ गया – ‘मैं प्यासा तुम सावन… मैं दिल तुम मेरी धड़कन।’ उस वक्त मैंने तुरंत गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। मेरे लिए यह नाम सिर्फ एक टाइटल नहीं है और जब ये गाना शो के बैकग्राउंड में बजता है, तो यह गीत शो के असली भाव को पूरी तरह से दर्शाता है। ये गाना उन प्रेरणादायक गीतों में से एक है जो सेट पर जाते समय मेरी प्लेलिस्ट में हमेशा रहता है। खास बात ये है कि इसके बोल शो की मुख्य भावनाओं और रिश्तों को दर्शाते हैं – जैसे एक माँ-बेटे और पिता-बेटे के बीच का रिश्ता। मुझे लगता है कि यह शो भी बिलकुल किशोर कुमार के गीतों की तरह भावनाओं की गहराइयों को छूता है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी खुदको इससे जोड़ पाते होंगे।”

‘मैं दिल तुम धड़कन’ शो के हाल ही के एपिसोड में एक चौंकाने वाला मोड़ आया है, जहां पता चलता है कि ‘कान्हा’ (कविश द्वारा अभिनीत किरदार) वास्तव में केशव का बेटा है! इस खुलासे के बाद केशव और वृंदा (राधिका मुथुकुमार द्वारा अभिनीत किरदार) के बीच एक जबरदस्त कानूनी लड़ाई छिड़ने वाली है कि कान्हा अब किसके साथ रहेगा। भरपूर ड्रामे से भरी इस कहानी के अगले मोड़ को  जानने के लिए देखिए ‘मैं दिल तुम धड़कन’ शो, हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »