NEW English Version

हर्ष और उल्लास के साथ नगर निगम में मनी भगवान श्री वाल्मीकि जयंती

भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य पर नगर निगम सेवा भवन प्रांगण में लगी भगवान श्री वाल्मीकि जी की प्रतिमा के पास नगर आयुक्त विनोद कुमार अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के संग नगर सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष राजकुमार खन्ना महामंत्री राधे धुरी के नेतृत्व में सेवा भवन नगर निगम के प्रांगण में वाल्मीकि मंदिर पर हवन यज्ञ कर वाल्मीकि प्रकटोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर विधायक श्रीमती मुक्ता संजीव राजा जी,महानगर अध्यक्ष  ई० राजीव शर्मा  एवं वाल्मीकि समाज के सम्मानित नेता प्रकाश मुंशी ,जयमेश वाल्मीकि बबलू कमल डॉ० ज्ञानेंद्र दिवान राजीव भारती कैलाश वाल्मीकि,विजेंद्र सोटा राजकुमार चौहान शरद चौहान,राहुल चेतन जी,विपिन चंचल मोहित चौहान ,शिवम धुरी एवं सैकड़ो वाल्मीकि समाज के लोग उपस्थित रहे।

बाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर निगम वर्कशॉप ड्राइवर संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन महामंत्री उदय सिंह के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारी ड्राइवर व स्टाफ ने भंडारे का आयोजन किया वर्कशॉप में स्थापित भगवान श्री वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर हवन यज्ञ करते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

नगर आयुक्त ने सफाई यूनियन के पदाधिकारी के साथ भगवान श्री वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  हवन यज्ञ करते हुए भगवान के बताए गए पद पदचिन्हों पर चलने का संकल्प दिलाया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »