NEW English Version

आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 24 रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज इंडिया का आयोजन भारत मंडपम, नई दिल्ली में 17 अक्टूबर, 2024 को किया गया

नई दिल्ली में आयोजित की जा रही अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) – विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा (आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए-2024) में रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज का आयोजन किया गया। यह एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसे एआई फॉर गुड इम्पैक्ट इंडिया के भाग के रूप में आयोजित किया जा रहा है, और यह एआई फॉर गुड ग्लोबल समिट 2025 के दौरान जिनेवा में होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए एक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है। इस कार्यक्रम में युवा इनोवेटर्स ने रोबोटिक्स और कोडिंग में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

कुल 120 टीमों ने आवेदन किया था, जिनमें से 51 को रोबोटिक्स फॉर गुड यूथ चैलेंज में अपने रोबोटिक्स समाधान प्रस्तुत करने के लिए चुना गया। प्रतियोगिता का विषय आपदा प्रबंधन था और जूनियर और सीनियर श्रेणियों के विजेता जुलाई 2025 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए जिनेवा जाएंगे। प्रतियोगिता के उद्देश्य इस प्रकार हैं-

  • सभी छात्रों को रोबोटिक्स और कोडिंग सीखने में समावेशिता को बढ़ावा देना।
  • स्थायी लक्ष्यों के साथ जुड़े मिशनों को पूरा करने के लिए रोबोट को डिज़ाइन, निर्माण और प्रोग्राम करना।
  • टीमवर्क, समस्या-समाधान और स्थायी पद्धति को प्रोत्साहित करना।

प्रतिभागियों के लिए पहली चुनौती एक रोबोटिक्स प्रणाली का निर्माण करना था जो भूकंप पीड़ितों की जान बचा सके। एक वास्तविक भूकंप की नकल करने के लिए मिथ्याभ्यास किया गया जिसमें रोबोट को लोगों की जान बचाने और पीड़ितों को आश्रय स्थलों और अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए प्रोग्राम किया गया था।

इस कार्यक्रम में श्री टॉमस लामनौस्कास- उप महासचिव आईटीयू,  डॉ. नीरज मित्तल; सचिव, दूरसंचार विभाग;  सीज़ो ओनो,  निदेशक दूरसंचार मानकीकरण ब्यूरो (टीएसबी) आईटीयू; श्री मनीष सिन्हा, डिजिटल संचार आयोग के सदस्य (वित्त) ने मुख्य रूप से भाषण दिए। अन्य विशेष अतिथियों में सुश्री डोरेन बोगदान-मार्टिन महासचिव, आईटीयू, प्रो. एस. के. साहा, परियोजना निदेशक, आई-हब फाउंडेशन फॉर कोबोटिक्स (आईएचएफसी) शामिल हैं।

चैलेंज का समापन एक पुरस्कार समारोह के साथ हुआ, जिसमें सीनियर श्रेणी में विजेता “दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड, दिल्ली” की टीम “एआई पायनियर्स” थी और जूनियर श्रेणी का पुरस्कार “संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश (यूपी)” की टीम “रेस्क्यू रेंजर्स” को मिला।

आईटीयू-डब्ल्यूटीएसए 2024: वैश्विक दूरसंचार के भविष्य को आकार देना

आज के कार्यक्रमों ने सामाजिक भलाई और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। विविध हितधारकों को एक साथ लाकर, डब्ल्यूटीएसए 2024महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने वाले नवाचार का मार्ग प्रशस्त करना जारी रखा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »